फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police operating sensitive areas in doon

यहां दंगे की अफवाह उड़ाई, वहां पहुंचे 'हवालात'

Mon, 09 Sep 2013 07:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Sep 2013 07:54 PM IST
विज्ञापन
police operating sensitive areas in doon

मुजफ्फरनगर में हिंसा के बाद राज्य में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है।

विज्ञापन


जबकि अन्य इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही खूफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। एसएसपी ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पढें, दंगा: यूपी के साथ उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट
विज्ञापन


दून में दंगे का असर
बीते शनिवार मुजफ्फरनगर में दो समुदायों के बीच भड़के दंगे का असर दून में भी पड़ा है। हरिद्वार और देहरादून की सीमाएं सील कर दी गईं।

वहीं देहरादून के अति संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। जानकारी के अनुसार पटेलनगर थाना क्षेत्र में सबसे अधिक सक्रियता बढ़ाई गई है।

संवेदनशील हिस्सों में बढ़ी गश्त
मेहूंवाला, बड़ोवाला, तेलपुर, बुढ्ढी, तुनवाला, टर्नर रोड, सुभाषनगर, नई बस्ती, गांधी रोड आदि क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

पढें, मुजफ्फरनगर बवाल से हरिद्वार में हाई अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शहर से लगे डोईवाला, जोगीवाला, मोथरोवाला सहित अन्य इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है। साथ ही स्थानीय खूफिया एजेंसी को भी सक्रिय कर दिया गया है और संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में लगाया गया है।

अफवाह न उडाएं लोग
एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों, क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं हरिद्वार पुलिस के साथ भी लगातार वार्ता की जा रही है।

पुलिस की पूरी कोशिश अफवाहों को रोकने की है। साथ ही किसी स्थान पर अधिक लोगों के एक साथ इक्ट्ठा होने पर नजर रखी जा रही है। अगर कोई व्यक्ति अफवाह उड़ाता पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed