फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police Officers Adopted Malnourished children in pauri uttarakhand

डीएम ने की पहल तो सामने आए अधिकारी, कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को गोद लेकर संवारेंगे भविष्य

Fri, 09 Aug 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Aug 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Police Officers Adopted Malnourished children in pauri uttarakhand
कुपोषण - फोटो : पीटीआई

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कुपोषित व अति कुपोषित नौनिहालों को कुपोषण से उबारने के लिए अधिकारी आगे आए हैं। जिलाधिकारी के आह्वान पर जिले के अधिकारियों ने यह बीड़ा उठाया है।

विज्ञापन


एसएसपी पौड़ी ने 10 नौनिहालों की जिम्मेदारी ली है। जनपद पौड़ी के विभिन्न विकास खंडों में 174 नौनिहाल कुपोषित हैं, जिनमें 143 कुपोषित और 31 नौनिहाल अति कुपोषित हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने विकास भवन में आयोजित बैठक के दौरान जिले को कुपोषण मुक्त बचपन देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शून्य से छह वर्ष के बच्चों में कुपोषण की शिकायत मिलनी गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि जिले के जिस हिस्से में कुपोषित-अति कुपोषित बच्चा होगा, उसी क्षेत्र में सेवारत अधिकारी बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाए जाने के लिए गोद लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी पौड़ी दलीप सिंह कुंवर ने 10 कुपोषित बच्चों की जिम्मेदारी लेने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी गोद लिए नौनिहाल के अभिभावक को सहयोग के रूप में धनराशि नहीं देगा। अधिकारी बच्चों को पोषणयुक्त खाद्य किट देगा। 

750 नौनिहाल हुए कुपोषण से मुक्त
जिले में विगत पांच वर्षों में 750 कुपोषित बच्चे कुपोषण मुक्त हुए हैं। डीपीओ एसके त्रिपाठी ने बताया कि पांच वर्ष में अलग-अलग स्तर पर 750 नौनिहाल कुपोषण मुक्त हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed