फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police not found, then postpone removal of encroachment campaign

नहीं मिली पुलिस, फिर टला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Fri, 29 Jan 2021 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police not found, then postpone removal of encroachment campaign
देहरादून। प्रेमनगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान बृहस्पतिवार को भी पुलिस बल न मिलने के कारण टल गया। हालांकि गढ़ी कैंट बोर्ड की टीम ने त्यागी मार्केट में चौराहे से मोहनपुर बिजलीघर तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण पर निशान लगाकर व्यापारियों को हटाने की चेतावनी दी। अब शनिवार को अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

गढ़ी कैंट बोर्ड क्षेत्र के त्यागी मार्केट में अतिक्रमणों की भरमार है। यहां लोगों ने फुटपाथ कब्जाने के साथ ही सड़क पर भी कब्जा किया है। कई लोग कैंट बोर्ड की खाली जमीन पर कब्जा करके पक्के निर्माण कर लिए हैं। इन्हीं अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए गढ़ी कैंट बोर्ड ने अभियान चलाने की तैयारी कर चुका है। इस कड़ी में सोमवार को ठाकुरपुर रोड से अतिक्रमण हटाया था। इसके बाद बुधवार को त्यागी मार्केट में अभियान चलाना था, लेकिन पुलिस बल न मिलने के कारण अभियान टल गया। अभियान के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया गया था, लेकिन बृहस्पतिवार को भी पुलिस बल नहीं मिला। इसके चलते गढ़ी कैंट बोर्ड की टीम को एक फिर अभियान स्थगित करना पड़ा। हालांकि बृहस्पतिवार को गढ़ी कैंट बोर्ड की टीम ने त्यागी मार्केट में चौराहे से मोहनपुर बिजलीघर तक अतिक्रमण चिह्नित कर निशान लगवा दिए। साथ ही व्यापारियों को शनिवार तक की मोहलत देते हुए अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। अतिक्रमण चिह्नित करने और निशान लगाने के दौरान कई जगह विवाद भी हुआ, लेकिन टीम ने किसी की नहीं सुनी। टीम में जेई नवनीत क्षेत्री, सैनेटरी इंस्पेक्टर मनोज बिष्ट, सुनील कुमार, सतीश सहित कैंट बोर्ड के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

ठाकुरपुर रोड पर फिर वही हाल
गढ़ी कैंट बोर्ड ने सोमवार को ठाकुरपुर रोड से अतिक्रमण हटवाया था, लेकिन बृहस्पतिवार को यहां पहले जैसा नजारा दिखा। अधिकतर लोगों ने फिर से फुटपाथों पर कब्जा कर लिया है और दुकानदारों ने अपना सामान सड़क पर सजा दिया है। यहीं नहीं जिन लोगों को कैंट बोर्ड ने सोमवार को अतिक्रमण हटाने को कहा था, उन्होंने ने भी अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है। हालांकि दोबारा निरीक्षण के दौरान टीम ने निशान लगाकर कड़ी चेतावनी दी है कि अगर इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया तो शनिवार को उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed