फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज भारत-पाक महामुकाबले को लेकर पुलिस अलर्ट, यहां लागू हुई धारा 144

Sun, 18 Jun 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Jun 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
Police made security arrangements for india pakistan match in dehradun
police

रविवार को आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी का सबसे बड़ा मुकाबला है। जिसे देखते हुए पुलिस विभाग मुस्तैद हो गया है। आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले के दौरान देहरादून में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके मद्देनजर जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने धारा 144 लागू कर दी है।



 

Police made security arrangements for india pakistan match in dehradun
पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के अनुरोध पर डीएम ने यह आदेश जारी किया है। इसके साथ ही घंटाघर पर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है। 

 
Police made security arrangements for india pakistan match in dehradun
- फोटो : अमर उजाला
डीएम का कहना है कि क्रिकेट मैच के दौरान और उसके बाद किसी को भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। डीएम ने पुलिस अफसरों को निर्देशित किया है कि वे हुड़दंगियों पर नजर रखें और अप्रिय स्थिति बनने पर सख्ती से निपटें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police made security arrangements for india pakistan match in dehradun
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : SELF
उल्लेखनीय है कि 4 जून को चैंपियन ट्रॉफी के लीग मैच में भारत की पाक पर जीत जाने के बाद रात में क्रिकेट प्रेमियों ने घंटाघर पर बवाल कर दिया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी थी, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए थे। घटना से सबक लेते हुए पुलिस-प्रशासन इस बार पहले से ही सतर्क हो गया है। 

 
विज्ञापन
Police made security arrangements for india pakistan match in dehradun
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने डीएम को पत्र लिखकर घंटाघर समेत संवेदनशील इलाकों में मैच के दौरान धारा-144 लगाने का अनुरोध था। एसएसपी के अनुरोध पर धारा 144 लगा कर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed