फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police leave for Gurugram to arrest YouTuber Kataria

यूट्यूबर बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी के लिए टीम गुरुग्राम रवाना

Mon, 22 Aug 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police leave for Gurugram to arrest YouTuber Kataria
दून के किमाड़ी रोड पर टेबल लगाकर शराब पीने के आरोपी यूट्यूबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गुरुग्राम रवाना हो गई है। टीम में एक दरोगा और दो कांस्टेबल शामिल हैं। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस संपत्ति की कुर्की के लिए आवेदन करेगी।
विज्ञापन

बीते दिनों गुरुग्राम निवासी यूट्यबर बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह दून के किमाड़ी रोड पर टेबल लगाकर शराब पीते नजर आ रहा था। इस दौरान यातायात भी रोका गया था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कैंट थाने में बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने उसे नोटिस दिया था, लेकिन न तो वह आया और न ही अन्य माध्यम से बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराया और अब उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक दारोगा और दो कांस्टेबलों की टीम को गुरुगग्राम रवाना कर दिया गया है। एक-दो दबिश के बाद अगर वह नहीं मिला तो संपत्ति की कुर्की के लिए आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed