फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police investigate police club in nainital

पुलिस क्लब में 'सबूत' खोजेगी पुलिस

Sat, 30 Nov 2013 08:56 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Nov 2013 08:56 AM IST
विज्ञापन
police investigate police club in nainital

अपर सचिव यौन शोषण मामले में दिल्ली से लौटी पुलिस अब नैनीताल के पुलिस ऑफिसर क्लब को भी खंगालेगी।

विज्ञापन

युवती ने इसी पुलिस क्लब में दुराचार और अश्लील वीडियो बनाने का अपर सचिव जेपी जोशी पर आरोप लगाया है। शनिवार को पुलिस टीम नैनीताल पहुंचेगी।

पुलिस 16 से 22 अक्तूबर तक नैनीताल पुलिस क्लब में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी करेगी। खासतौर से 17 और 20 अक्तूबर के आंगतुक रजिस्टर को खंगाला जाएगा।

पुलिस क्लब में हुआ था दुराचार
पुलिस उस अफसर से भी संपर्क की कोशिश करेगी, जिसके नाम पर जेपी जोशी के लिए पुलिस क्लब में कमरा बुक कराया गया था। तहरीर के मुताबिक, 17 अक्तूबर को नैनीताल बुलाकर जेपी जोशी ने युवती ने 20 अक्तूबर को नैनीताल पुलिस क्लब में दुराचार किया था।

इसलिए पुलिस इन दिनों पर जांच केंद्रित रखेगी। नैनीताल रवाना होने से पहले पुलिस टीम को अधिकारियों ने जांच के विभिन्न तथ्यों पर बिंदुवार निर्देश भी दिए हैं। पुलिस आगंतुक रजिस्ट्रर को भी जब्त कर सकती है।
विज्ञापन


साक्ष्य जुटाने में देरी पर सवाल
घटना के साक्ष्य जुटाने में पुलिस की देरी पर सवाल उठ रहे हैं। जिस दिन मामला पुलिस के संज्ञान में आया था, हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस को उसी दिन तमाम सबूतों को हासिल कर लेना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी विशेषज्ञों का मानना है हाईप्रोफाइल मामले के सार्वजनिक होने पर आरोपियों द्वारा सबूत नष्ट करने की संभावना बढ़ जाती है।

पूर्व पति से भी की पूछताछ
शुक्रवार को एएसपी ममता वोहरा के नेतृत्व में गई टीम ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी। डीजीपी बीएस सिद्घू और आईजी कानून एवं व्यवस्था आरएस मीणा से सलाह मशविरा किया।


पुलिस ने युवती के पूर्व पति से भी पूछताछ की है। उसने पूरे प्रकरण से अनभिज्ञता जताई और कहा कि महिला से अब उनका कोई संपर्क नहीं है।

वहीं पुलिस ने युवती के भी बयान ले लिए हैं। युवती ने पुलिस को जो बयान दिए हैं वे दिल्ली में मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए 164 के मजिस्ट्रेटी बयानों से मेल खा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed