फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police inspection dehradun nature villa

किडनी रैकेटः पुसिल ने मारा नेचरविला में छापा, अंदर मिली आरोपी की पत्नी

Fri, 15 Sep 2017 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Sep 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
police inspection dehradun nature villa
nature villa - फोटो : amarujala

देहरादून के गंगोत्री चैरिटेबिल अस्पताल में पकड़े गए किडनी रैकेट मामले में पुलिस ने देहरादून स्थित नेचरविला में छापा मारा। जहां पुलिस को आरोपी राजीव की पत्नी मिली है।

विज्ञापन


शुक्रवार को किडनी रैकेट को लेकर पुलिस ने लालतप्पड़ ‌‌‌स्थित नेचरविला में सर्चिंग अभियान चलाया। विला का केयर टेकर राजीव चौधरी है। एएसपी मंजू नाथ व लालतप्पड़ पुलिस ने यह सर्चिंग अभियान चलाया। जहां आरोपी राजीव की पत्नी मौजूद थी।
विज्ञापन


किडनी कांड के दिन से ही राजीव चौधरी फरार चल रहा है। इसी विला में आरोपी डॉक्टर व विदेशी रुके थे।

बेहद रिस्क भरा होता है यह टेस्‍ट

police inspection dehradun nature villa
kidney racket expose in gangotri charitable hospital
किडनी कांड में पुलिस जांच में यह तथ्य भी आया है कि किडनी निकालने से पहले दिल्ली में डोनर और जरूरतमंद का किडनी मैचिंग टेस्ट कराया जाता था। चिकित्सकों की राय में यह टेस्ट बेहद रिस्क भरा होता है।

वहीं, ब्लड आदि छोटे टेस्ट लोकल में ही कराए जाते थे। पुलिस भूमिगत एंबुलेंस चालक के सहारे लोकल पैथोलॉजी सेंटरों को चिहिंत करना चाहती है। मरीजों को यह चालक ही एंबुलेंस से लेकर आता-जाता था।

एसआईटी में बेहतर विवेचकों के अलावा सर्विलांस, साइबर सेल, कंप्यूटर एक्सपर्ट के साथ चिकित्सा क्षेत्र से आए पुलिस अधिकारियों की टीम को शामिल किया गया है। हर एक्सपर्ट अपने-अपने फील्ड में काम करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed