फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police implemented one-way plan, but tourists came less on super weekend

Dehradun News: पुलिस ने लागू किया वन-वे प्लान, पर सुपर वीकेंड पर पर्यटक कम आए

Sat, 15 Apr 2023 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police implemented one-way plan, but tourists came less on super weekend
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के अभ्यास के तहत पुलिस नेपाली फार्म से वाहनों को वन-वे कर दिया। वाहनों को नेपाली फार्म से भनियावाला वाया रानीपोखरी होते हुए नटराज चौक भेजा गया। इस दौरान वाहनों का संचालन सुचारु रूप से चलता रहा है। हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्ग और राजमार्ग पर यातायात दबाव भी कम रहा। करीब डेढ़ लाख पर्यटक राफ्टिंग, कैंपिंग और सैर-सपाटे के लिए ऋषिकेश पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही पुलिस ने नेपाली फार्म फ्लाईओवर को बैरिकेड और राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट बंद कर दिया। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को नेपाली फार्म से भानियावाला की ओर डायवर्ट कर दिया। वाहन भानियवाला से देहरादून-ऋषिकेश राजमार्ग से होते हुए नटराज चौक पहुंचे। यहां से वाहन शिवपुरी, कौड़ियाला और हेंवल घाटी की ओर निकल गए। दिन भर वाहनों का संचालन सुचारु रूप से चलता रहा।
विज्ञापन

हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को चीला बैराज रोड पर प्रवेश नहीं दिया गया। शिवपुरी और हेंवल घाटी से आने वाले वाहनों को गरुणचट्टी, बाघखाला, चीला बैराज होते हुए हरिद्वार बाइपास भेजा गया। पुलिस को आशंका थी कि सुपर वीकेंड होने के चलते पिछली बार की तरह ऋषिकेश में वाहनों का रैला उमड़ेगा, पर इस बार ऐसा नहीं हुआ। पिछली बार के मुकाबले 50 फीसदी पर्यटक ही ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान सीओ संदीप नेगी राष्ट्रीय राजमार्ग और राजमार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। ऐेसे में मोतीचूर के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग और देहरादून-ऋषिकेश राजमार्ग पर वाहनों का दबाव कम रहा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक लाख 49 हजार पर्यटक ऋषिकेश, मुनि की रेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

होटल के लिए नहीं थी मारामारी, 50 फीसदी कमरे बुक
होटल और कैंप में 50 फीसदी एडवांस बुकिंग थी। जबकि, पिछली बार होटलों और कैंपों 95 फीसदी एडवांस बुकिंग थी। होटल एसोसिएशन ऑफ तपोवन लक्ष्मणझूला के अध्यक्ष रवि भंडारी ने बताया कि यह सुपर वीकेंड आम वीकेंड की तरह ही था। बताया कि होटलों में 50 फीसदी कमरे बुक हुए। वहीं, होटल और कैंप व्यवसायी वैभव थपलियाल ने बताया कि कैंपों को भी 50 से 55 फीसदी बुकिंग मिली थी। बताया कि शनिवार को पर्यटक बढ़ सकते हैं।

10 हजार लोगों ने की राफ्टिंग
गंगा रिवर राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को गंगा में एक हजार राफ्ट उतारी गईं। बताया कि करीब 10 हजार पर्यटकों ने राफ्टिंग का आनंद लिया। बताया कि राफ्टिंग से पहले सभी पर्यटकों जरूरी जानकारी देने के साथ पूर्वाभ्यास भी कराया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed