फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police has arrested another person with a reward of

Dehradun News: बिल्डर से ठगी के मामले में एक और पांच हजार का इनामी दबोचा

Tue, 03 Sep 2024 05:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Police has arrested another person with a reward of
Iजमीन का सौदा कर बिल्डर से ठगे गए थे 55 लाख रुपयेI
विज्ञापन




बिल्डर से 55 लाख रुपये की ठगी में पुलिस ने एक और पांच हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। इसके एक साथी को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।



एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राकेश बत्ता ने 10 जून 2024 को राजपुर थाने में गिरीश कोटियाल, आर्किटेक्ट दिनेश कुमार अग्रवाल और राजीव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बत्ता का कहना था कि आरोपियों ने उन्हें एक प्लॉट दिखाया था। बताया था कि यह प्लॉट अरशद कय्यूम नाम के व्यक्ति का है। प्लॉट की कीमत पांच करोड़ रुपये बताई गई। बत्ता से आरोपियों ने दावा किया कि वे कय्यूम से कहकर इसकी रजिस्ट्री करा देंगे। इसके लिए उन्होंने 55 लाख रुपये बैंक खाते और 25 लाख रुपये नकद हासिल कर लिए। साथ ही दो करोड़ रुपये के चेक भी ले लिए। बत्ता ने एग्रीमेंट के बाद इस प्लॉट पर कब्जा लेना चाहा तो वहां पर असली अरशद कय्यूम मौजूद मिला। कय्यूम ने इस जमीन के दस्तावेज दिखाए तो बत्ता की समझ में आ गया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन




मामले में पुलिस ने गिरीश कोठियाल निवासी हरिपुर नवादा नेहरू कॉलोनी, दिनेश अग्रवाल निवासी रेसकोर्स और राजीव कुमार निवासी हीमपुर बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जांच पड़ताल में प्रमोद कुमार निवासी अनुराग विहार, सहारनपुर का नाम सामने आया। पुलिस ने प्रमोद कुमार को भी पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया। प्रमोद से पूछताछ में इनाम अहमद का नाम सामने आया। उसे पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में पांच हजार रुपये एक अन्य आरोपी वसीम निवासी सिरचंडी, भगवानपुर, हरिद्वार भी फरार चल रहा था। उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दो और आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed