फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police find more clue in NH-74 Scam case

NH-74 Scam: एसआईटी को मिले कई और अफसरों के खिलाफ अहम सुराग

Fri, 10 Nov 2017 12:48 AM IST
ब्यूरोअमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरोअमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 10 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
police find more clue in NH-74 Scam case

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी को जांच के लिए एफएसएल देहरादून भेजे गए काशीपुर और जसपुर तहसील के कुछ दस्तावेज मिल गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि दस्तावेज के आधार पर एसआइटी जल्द ही कुछ और तहसील कर्मियों के साथ ही काश्तकारों की भी गिरफ्तारी कर सकती है।

विज्ञापन


एसआईटी की जांच में यह बात में सामने आई थी कि भूमि का बैक डेट में 143 करने के लिए सरकारी कर्मचारियों और अफसरों ने दस्तावेज में फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। हस्ताक्षरों की सत्यता के लिए एसआईटी ने काशीपुर और जसपुर तहसील के कुछ दस्तावेज को जांच के लिए देहरादून फोरेंसिक लैब भेजा।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व दोनों तहसीलों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसआईटी ने साक्ष्यों के आधार पर एक पीसीएस अफसर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को भी एसआइटी को एफएसएल से कुछ और दस्तावेज मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डीपी का नहीं लग पा रहा सुराग

police find more clue in NH-74 Scam case

अनुमान लगाया जा रहा है कि दस्तावेज की जांच के बाद एसआइटी जल्द ही दोनों तहसीलों के कुछ और काश्तकारों सहित सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर सकती है। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि एफएसल से कुछ दस्तावेज मिले हैं। दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीपी का नहीं लग पा रहा सुराग
 मुआवजा घोटाले का मुख्य आरोपी डीपी सिंह लगातार एसआईटी को चकमा दे रहा है। एसआईटी की तीन टीमें विभिन्न क्षेत्रों में उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं, लेकिन भूमिगत हुए डीपी का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को डीपी के रुद्रपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की सूचना पर पुलिस सादी वर्दी में दिन भर कोर्ट परिसर में भी घूमती रही, लेकिन डीपी कोर्ट में नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed