{"_id":"64ab15ec2849951bc3068307","slug":"police-found-four-missing-children-from-raipur-area-dehradun-news-c-5-drn1037-196238-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रायपुर क्षेत्र से गायब हुए चार बच्चों को पुलिस ने खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रायपुर क्षेत्र से गायब हुए चार बच्चों को पुलिस ने खोज निकाला
विज्ञापन
रायपुर क्षेत्र से एक साथ चार बच्चे गायब होने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने आनन-फानन में दो टीमें गठित कर बच्चों की तलाश की तो इनमें से दो को मुरादाबाद से खोज निकाला। दोनों अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंच गए थे। जबकि, दो बच्चों को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। चारों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि शुक्रवार को एक के बाद एक चार परिजनों ने अपने बच्चों के गायब होने की सूचना दी। इनमें से दो एक ही परिवार के थे, जबकि दूसरे दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी थे। रायपुर एसएसआई नवीन जोशी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। इस बीच शनिवार को पता चला कि इनमें से दो बच्चों के रिश्तेदार मुरादाबाद में रहते हैं। पुलिस टीम मुरादाबाद पहुंची तो दोनों वहीं पर मिल गए। बच्चों को लेकर टीम वापस लौट ही रही थी कि सूचना मिली कि दो अन्य बच्चों को देहरादून रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बरामद कर लिया है। इन दोनों की पहचान के लिए उनके परिजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में बच्चों को वहां से लेकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।