{"_id":"615a07a08ebc3e62927c4045","slug":"police-forcibly-ended-the-demonstration-arrested-17-vikas-nagar-news-drn392342212","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जबरन खत्म कराया प्रदर्शन, 17 को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जबरन खत्म कराया प्रदर्शन, 17 को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। यमुनाघाटी बांध (लखवाड-ब्यासी) प्रभावित समिति लोहारी का 120 दिनों से चले आ रहे धरने प्रदर्शन को प्रशासन ने पुलिस बल के सहयोग से बीती शनिवार की रात्रि को समाप्त करा दिया। आंदोलनकारियों का टेंट उखाड़ दिया। विरोध करने पर पुलिस ने धरने पर बैठे 17 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
लोहारी गांव के ग्रामीण समिति के बैनर तले भूमि के बदले भूमि दिए जाने की मांग को लेकर बीते 120 दिन से आंदोलित थे। बांध प्रभावित परियोजना का कार्य भी पूरा नहीं होने दे रहे थे। बीते शनिवार की रात को प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों के साथ धरना स्थल पर पहुंची। प्रशासन का कहना था कि परियोजना का कार्य करने दिया जाए, लेकिन बांध प्रभावित अपनी बात पर अड़े रहे। जिस पर पुलिस बल ने धरने पर बैठे 17 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर धरना समाप्त करा दिया। रविवार को भी मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहा। प्रशासन से परियोजना का कार्य शुरू करा दिया है। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि लोगों को काफी समझाने बुझाने के प्रयास करने के बावजूद भी आंदोलन को और उग्र रूप से संचालित करने तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में नरेश चौहान, महेश तोमर, दिनेश चौहान, मोहन सिह तोमर, विजय चौहान, राजेंद्र सिंह, सुमित तोमर, कुमपाल, आशुतोष, संजय चौहान, कल्लू, कपिल चौहान, आदित्य पंवार, राजपाल सिंह तोमर, ऋषभ रावत, रजत तोमर, हिमांशु तोमर के खिलाफ को गिरफ्तार किया गया है।