फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police encounter in Roorkee Miscreant escaped from the hospital on the pretext of urinating

Roorkee: लघुशंका करने के बहाने पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश सात घंटे बाद गिरफ्तार, मुठभेड़ में हुआ था घायल

Tue, 08 Apr 2025 07:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 08 Apr 2025 07:05 PM IST
सार

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल लाया गया, लेकिन  लघुशंका करने के बहाने बदमाश अस्पताल से फरार हो गया था।

विज्ञापन
Police encounter in Roorkee Miscreant escaped from the hospital on the pretext of urinating
बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिविल अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश को पुलिस ने सात घंटों की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार होने के बाद उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे उन्हें भी चिह्नित कर रही है।

विज्ञापन


भगवानपुर क्षेत्र के पुहाना में फरवरी माह में हुई लूट की घटना में अंशुल सैनी निवासी गांव हरचंदपुर, मंगलौर फरार चल रहा था। सोमवार रात करीब 10 बजे भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि बहादुरपुर रेलवे फाटक के पास से बाइक सवार दो संदिग्ध गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की। इस पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई थी और वह खेतों में गिर गया था। उसका साथी मौके से फरार हो गया था। घायल बदमाश की पहचान अंशुल सैनी के रूप में हुई थी। घायल को पुलिस ने सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराकर उपचार दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने अस्पताल पहुंचकर बदमाश से पूछताछ की थी। साथ ही बताया था कि अंशुल पर पूर्व में दो केस और दर्ज हैं। इसके बाद बदमाश को अस्पताल के सामान्य वार्ड के पास एक निजी वार्ड में रखा गया था। उसकी निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गर्मी का असर...नदियों का जलस्तर गिरा, एक माह के भीतर बिजली उत्पादन घटा, बढ़ी चुनौती

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कक्ष के अंदर बने शौचालय में गया था। काफी देर होने के बाद भी वह बाहर नहीं आया तो पुलिसकर्मियों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इस बीच किसी ने बताया कि शौचालय की खिड़की से एक युवक कूदकर फरार हुआ है।
सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ नरेंद्र पंत, सीओ विवेक कुमार और भारी पुलिस बल अस्पताल पहुंचा। एसपी देहात ने सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। इसके बाद जिलेभर में बदमाश की तलाश के लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया।


करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने रुड़की के पनियाला रोड से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। साथ ही पूछताछ की जा रही है कि फरार होने के पीछे उसकी मंशा क्या थी। इसके अलावा इस दौरान उसके संपर्क में आने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

एसपी सिटी करेंगे लापरवाही की जांच
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि बदमाश के फरार होने के मामले में किस स्तर पर और कहां चूक हुई है इसकी जांच एसपी सिटी पंकज गैरोला मेहरा को सौंपी गई है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जिस स्तर पर भी लापरवाही सामने आएगी उसके आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed