फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police daroga carried patient 2 km for treatment

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री जाते वक्त यात्री को आया हार्ट अटैक, फरिश्ता बन दारोगा ने बचाई जान

Thu, 07 Jun 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Jun 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
police daroga carried patient 2 km for treatment
Daroga Lokendra Bahuguna

चारधाम यात्रा में एक दारोगा ने बीमार यात्री को कंधे पर लाद कर दो किमी. दूरी तय की और उसे अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस का दारोगा चारधाम यात्रा के दौरान एक यात्री के लिए फरिश्ता बनकर आया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को यमुनोत्री में भोपाल के एक यात्री की तबियत खराब हो गई। 

सब इंस्पेक्टर लोकेंद्र बहुगुणा मौके पर पहुंचे और यात्री रांझी राजन (55) भोपाल को अपने कंधे पर उठाकर अस्पताल की ओर तेजी से चल दिए। बता दें कि अस्पताल वहां से करीब दो किमी. दूर था।
विज्ञापन

 

चार घंटे तक वह चिकित्सकों की निगरानी में रहे रांझी

police daroga carried patient 2 km for treatment
हुआ यूं कि यमुनोत्री चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर लोकेंद्र हुगुणा मय स्टाफ के जाम खुलवाने हेतु पैदल भैरो घाटी से ऊपर के मोड़ पर गए थे। जाम खुलवाते वक्त वहां भोपाल से आए यात्री रांझी राजन के सीने में जोर का दर्द होने लगा और वह जमीन पर गिर पड़े।

यह देख उनकी पत्नी और अन्य लोग घबरा गए। तुरंत लोकेंद्र बहुगुणा ने रांझी को कंधे पर उठाया और अस्पताल की ओर चल दिए। 

दो किमी की खड़ी चढ़ाई पैदल नापकर दारोगा ने यात्री को यमुनोत्री सीजनल अस्पताल पहुंचा दिया। जहां करीब चार घंटे तक वह चिकित्सकों की निगरानी में रहे। 
 

यात्री को आया था माइनर हार्ट अटैक 

police daroga carried patient 2 km for treatment
चिकित्सकों ने बताया कि रांझी को माइनर हार्ट अटैक आया था। लेकिन, समय रहते अस्पताल पहुंचने की वजह उनकी जान बच गई।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रांझी ने परिवार संग यमुनोत्री धाम में मत्था टेका। रांझी के परिजनों ने दारोगा लोकेंद्र बहुगुणा को धन्यवाद कहा। कहा कि मां यमुना ने देवदूत के रूप में उन्हें हमारे पास भेजा।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अशोक कुमार ने भी लोकेंद्र की तारीफ की। उन्होंने पुलिस मुख्यालय की ओर से लोकेंद्र को पांच हजार रुपए का नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed