{"_id":"57e239644f1c1bc409a83346","slug":"police-cut-challan-of-up-cabinet-minister-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून पुलिस ने किया यूपी के कैबिनेट मंत्री की SUV का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून पुलिस ने किया यूपी के कैबिनेट मंत्री की SUV का चालान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा लाल पुल के पास उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री की एसयूवी कार का चालान कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि बुधवार को लालपुल पर एक लाल बत्ती लगी एसयूवी कार को रोक कर चैक किया गया तो कार में दो लड़के और एक लड़की बैठे मिले।
कार में लाल बत्ती लगाने व कार में लगे बोर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया गया कि यह कार हुल्लाश राय, कैबिनेट मिनिस्टर (लघु व्यपार उद्योग मंडल) उप्र के नाम पर रजिस्टर है। जो वर्तमान समय में लखनऊ में हैं।
कार चालक ने अपना नाम वंशज गोयल बताया तथा खुद को ग्राफिक एरा का छात्र बताया है। छात्र का कहना है कि हुल्लाश राय उसके रिश्तेदार हैं। पुलिस ने उक्त कार से लाल बत्ती व बोर्ड हटवाकर चालान कर दिया।
विज्ञापन