{"_id":"c81fadb200d7667994b9022f22466bc7","slug":"police-court-crime-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर डाका, तमंचा और चाकू छोड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर डाका, तमंचा और चाकू छोड़ गए
अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 10 Dec 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केल्हनपुर गांव में बदमाशों ने रविवार रात एक किसान परिवार को आतंकित कर एक लाख की नकदी लूट ली। विरोध करने पर दंपति और उसके पुत्र को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया गया। हाथापाई में बदमाश एक तमंचा, तीन कारतूस तथा एक चाकू मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
केस दर्ज किया
दिनभर पुलिस सनसनीखेज वारदात को छिपाए रही। मीडिया मौके पर गई तो पुलिस ने घटना को लूट का प्रयास बताते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र में स्थित केल्हनपुर गांव निवासी शमशेर गांव के एक छोर पर परिवार साथ रहता है। रविवार रात को पांच-छह बदमाश आवास की चहारदीवारी फांदकर अंदर दाखिल हुए और तमंचे के बल पर शमशेर और उसके परिजनों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
एक लाख रुपये लूटे
इसके बाद आतंकित कर एक लाख रुपये लूट लिए। इसी बीच शमशेर और उसके तीन पुत्रों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का विरोध करना शुरू कर दिया। हाथापाई होने से बदमाशों के हाथ-पैर फूल गए। बदमाशों ने शमशेर, उसकी पत्नी तहरुनी औरा पुत्र दिलशाद को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बावजूद परिजन घबराए नहीं। इसी आपाधापी में बदमाशों के हाथ से एक देशी तमंचा, तीन कारतूस और एक चाकू मौके पर ही गिर गया। पकड़े जाने के डर से बदमाश भाग गए। शोर मचा तो आसपास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर आ गई। घटना में शमशेर, उसकी पत्नी और पुत्र दिलशाद घायल हो गए।
पुलिस दिन भर घटना को छिपाए रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।