फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police constable recruitment exam will be held on 18 December and Section-144 will be around all centers

UKPSC: कल होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, सभी 413 केंद्रों के आसपास रहेगी धारा-144

Sat, 17 Dec 2022 01:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 17 Dec 2022 01:34 PM IST
सार

डॉ. राकेश ने बताया कि परीक्षा 11 से एक बजे के बीच होगी लेकिन केंद्रों पर सघन चेकिंग, वीडियोग्राफी के लिए 9:30 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Police constable recruitment exam will be held on 18 December and Section-144 will be around all centers
पुलिस कांस्टेबल भर्ती - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में 18 दिसंबर को होने जा रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान सभी 413 परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रहेगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


डॉ. राकेश ने बताया कि परीक्षा 11 से एक बजे के बीच होगी लेकिन केंद्रों पर सघन चेकिंग, वीडियोग्राफी के लिए 9:30 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी। प्रवेश पत्र के साथ उम्मीदवार को फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना होगा। प्रवेश पत्र पर तस्वीर साफ न होने पर परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक को दो फोटो एवं फोटो पहचान-पत्र के साथ रिपोर्ट करना होगा। 
विज्ञापन


आयोग ने नकल रोकने को यह सुनिश्चित किया है कि हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल फ्रीस्किंग की कार्रवाई करेगा। दोषियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी जिलों के डीएम, एसएसपी को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed