फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police constable recruitment Dehradun youth get last chance read All Updates in hindi

Uttarakhand: पुलिस कांस्टेबल भर्ती : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने देहरादून के युवाओं को दिया आखिरी मौका

Sat, 22 Mar 2025 11:11 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Mar 2025 11:11 AM IST
सार

कुछ अभ्यर्थी बीमारी, दुर्घटना आदि कारणों से नियत तिथि पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उन युवाओं को आखिरी मौका देगा।

विज्ञापन
Police constable recruitment Dehradun youth get last chance read All Updates in hindi
UKSSSC Constable Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

प्रदेश में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बीच उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने देहरादून के उन अभ्यर्थियों को आखिरी मौका दिया है, जो किसी विशेष कारण से शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए।

विज्ञापन

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कुछ अभ्यर्थी बीमारी, दुर्घटना आदि कारणों से नियत तिथि पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। उनमें से अनुक्रमांक 1301650001 से 1301653500 तक के अभ्यर्थी एसडीआरएफ वाहिनी, जौलीग्रांट में 24 मार्च को परीक्षा दे सकते हैं। इसी केंद्र पर 25 मार्च को अनुक्रमांक 1301653501 से 1301657000 तक के अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा दे सकेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी मई तक होंगे हाईटेक, अगले महीने स्मार्ट फोन के साथ ही मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरबी झाझरा में 22 मार्च और पुलिस लाइन रेसकोर्स में 24 मार्च को परीक्षा होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए अनुपस्थित रहने का कारण देना होगा। मेडिकल, फिटनेस प्रमाण पत्र व अनुपस्थित होने का वैध कारण, पुष्ट साक्ष्य व पूर्व निर्गत प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों के तहत सभी अभिलेखों के साथ परीक्षा केंद्र पर सुबह सात बजे उपस्थित होना होगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed