{"_id":"59aaca5b4f1c1b5e738b4ca8","slug":"police-constable-misbehave-with-foreigners","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने पड़ोसी मुल्क के बाशिंदों के साथ किया शर्मनाक सुलूक, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने पड़ोसी मुल्क के बाशिंदों के साथ किया शर्मनाक सुलूक, मचा हड़कंप
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सिपाही को निलंबित कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में हरिद्वार में मायापुर चौकी पर तैनात एक सिपाही ने पड़ोसी मुल्क के बाशिंदों के साथ ऐसा सुलूक किया कि चारों ओर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सिपाही ने नेपाली मूल के यात्रियों को डरा धमका कर 56 हजार रुपये छीन लिए। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इसमें दखलदांजी की तो सिपाही ने 21 हजार रुपये वापस कर दिए। एसएसपी ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
नेपाल के सुरखेत निवासी प्रकाश बहादुर पुत्र शिव चंद्र और कमल पुत्र अमर बहादुर, नाथ और करण शिमला में सेब के बाग में काम करते हैं। शुक्रवार को चारों एक साथ बस से नेपाल के लिए चले। रात को वे एक साथ हरिद्वार बस अड्डे पहुंचे और रुपड़िया जाने वाली बस का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
जेब से मिले 56 हजार रुपये सिपाही ने रख लिए
बैग में ब्लेड मिलने पर कांस्टेबल चारों को मायापुर चौकी ले गया
बस अड्डे में पुलिस पिकेट में तैनात कांस्टेबल मनीष रावत उन्हें पुलिस बीट में ले गया। जहां उनके बैग की तलाशी ली गई। बैग में ब्लेड मिलने पर कांस्टेबल चारों को मायापुर चौकी ले गया। जहां उनकी जेब से मिले 56 हजार रुपये सिपाही ने रख लिए।
विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। पीड़ितों ने बस अड्डे पहुंचकर मामले की जानकारी परिवहन विभाग के अधिकारियों को दी। परिवहन विभाग के अफसरों की दखल अदांजी के बाद सिपाही ने दो दोस्तों को पांच-पांच हजार रुपये देकर बस में बैठा दिया, जबकि प्रकाश और कमल यहीं रुक गए। शनिवार की सुबह प्रकाश और कमल बस अड्डे पर ही रोते रहे। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इस पर पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की। इसकी जानकारी कांस्टेबल मनीष रावत को भी हो गई।
कांस्टेबल कुछ ही मिनटों में प्रकाश और कमल के पास पहुंचा और 16 हजार रुपये देकर उन्हें भगाने लगा, लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं मानी। कुछ ही मिनटों में एसएसपी खुद बस अड्डे पहुंच गए। उन्होंने वहां के सीसीटीवी की फुटेज देखी। जिसमें सिपाही चारों को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने संज्ञान लेते हुए कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि यात्रियों की शिकायत पर मायापुर चौकी में आरोपी कांस्टेबल मनीष रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।