फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police caught bike thieves in 24 hours ...

पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा बाइक चोर...

Sun, 02 Feb 2020 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police caught bike thieves in 24 hours ...
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
सहसपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर रामपुर-हुकमतपुर से चोरी हुई बाइक को चोर समेत बरामद कर लिया है। आरोपी पर पूर्व में भी हत्या और बाइक चोरी सें संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार देर शाम को मेहरबान पुत्र मुर्तजा निवासी रामपुर शंकरपुर की बाइक स्वारना नदी के पुल के नीचे से चोरी हो गई थी। वह घर का सामान लेने हाट बाजार आया था। पीड़ित ने तत्काल बाइक चोरी की जानकारी पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी डिंपल उर्फ राकेश पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम चकवाली थाना गंगोह जिला सहारनपुर को सहारनपुर रोड पर तिमली के जंगल के पास से बाइक समेत दबोच लिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। आरोपी पर पूर्व में हत्या और बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, जनवरी माह में कैंचीवाला से चोरी हुई बाइक का पुलिस अब तक कोई सुराग नही लगा पाई है। पुलिस ने मामले में सेलाकुई चौकी में मुकदमा दर्ज किया है
विज्ञापन

.............................
गोकशी का आरोपी दबोचा
सेलाकुई। गोकशी के आरोप में फरार आरोपी फैसल पुत्र नूर मोहम्मद उर्फ गिन्ना निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर को पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात लक्खनवाला के समीप तिब्बती कालोनी को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर सहसपुर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed