पुलिस ने पकड़ी प्रतिबंधित नोटों की इतनी बड़ी खेप, रकम देखकर चकरा गए अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद हो चुके नोटों की इतनी बड़ी खेप देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लिए गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चार लाख रुपये मूल्य की अप्रचलित मुद्रा बरामद की है। बरामद नोट एक-एक हजार रुपये के हैं। पुलिस शुक्रवार को आरोपी को हल्द्वानी जेल में दाखिल करेगी।
कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर 14 जनवरी 2019 को आईएमएम रोड स्थित प्रापर्टी डीलर कुंवर सिंह बिष्ट के कार्यालय से लगभग ढाई करोड़ रुपये मूल्य के अप्रचलित नोट बरामद किए थे। पुलिस ने बिष्ट और उसके साथी ऋषिकेश निवासी बृजेश डिमरी को गिरफ्तार किया था।
इस मामले में वांछित चल रहे तीसरे आरोपी कुंडेश्वरी निवासी रंजीत सिंह ने 29 जनवरी 2019 को न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। एक दिन की पीसीआर स्वीकृत होने पर बृहस्पतिवार को रंजीत को हल्द्वानी जेल से काशीपुर लाया गया।
विवेचना अधिकारी दिनेश बल्लभ ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर में छिपाकर रखे गए चार लाख रुपये मूल्य के अप्रचलित नोट बरामद कर लिए। इस मामले में ग्राम गुलजारपुर निवासी गुरप्रेम फरार चल रहा है। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि गुरप्रेम ही इस घटना का मास्टर माइंड है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।