फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police case on a afghani man 

फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दून में घुसा अफगान का जासूस!

Fri, 21 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
police case on a afghani man 

स्थानीय अभिसूचना इकाई ने अफगानी मूल के भारतीय नागरिक के खिलाफ फर्जी दस्तावेज के आधार पर दूसरा पासपोर्ट बनाने की कोशिशों को नाकाम कर दिया। दिल्ली से पहला पासपोर्ट होते हुए आरोपी ने जन्म तिथि और माता-पिता के नाम में बदलाव कर यह आवेदन किया था। एलआईयू की तरफ से अफगानी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। खुफिया एजेंसी विदेशी नागरिक से उसकी हरकत को जासूसी से जोड़कर पूछताछ करने में जुटी है। जासूसी के दृष्टिकोण से प्रकरण को जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पूछताछ में सही बात सामने आ पाएगी।

विज्ञापन


शहर के शक्ति विहार माजरा निवासी कवल नैन ने पासपोर्ट पाने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आवदेन किया था। एलआईयू की जांच में पाया गया कि कवल नैन अफगानी मूल का है। उसके द्वारा 1999 में दिल्ली से पासपोर्ट बनवाया था। इसी बीच उसे भारतीय नागरिकता मिल गई। बावजूद इसके पहले पासपोर्ट के तथ्य छिपाने के साथ नए आवेदन में जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम और पता अलग दर्शाकर यह आवेदन किया था।
विज्ञापन


यह भी पता चला है कि दिल्ली से निर्गत पासपोर्ट पर वह रूस की यात्रा कर चुका है। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने यह मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए है। एलआईयू के उप निरीक्षक बहादुर सिंह की तरफ से अफगानी मूल के इस भारतीय नागरिक के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कप्तान ने बताया कि अफगानी युवक से पूछताछ की जा रही है कि इसके पीछे क्या मकसद था। जासूसी के दृष्टिकोण से प्रकरण को जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पूछताछ में सही बात सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल मिली भारतीय नागरिकता
 कंवल नैन 1980 में अफगानिस्तान से दिल्ली आया था। 80 से लेकर 2012 तक वह देहरादून में परिवार के साथ रहा। वर्ष 2012 से लेकर 2016 तक वह फरीदाबाद में आशियाना बनाकर रहा। भारत सरकार द्वारा अक्तूबर 2016 में उसे भारतीय नागरिकता प्रदान की गई थी। इसके बाद 2017 में उसके द्वारा तथ्य छिपाकर दूसरा पासपोर्ट बनवाने के लिए आवदेन किया गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed