फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police captains should also be included in the meeting of border intelligence

देहरादून: बॉर्डर इंटेलिजेंस की बैठकों में शामिल किया जाए पुलिस कप्तानों को भी - डीजीपी

Fri, 23 Jul 2021 01:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 23 Jul 2021 01:43 PM IST
विज्ञापन
Police captains should also be included in the meeting of border intelligence
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : ANI

डीजीपी अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को सीमा पर तैनात विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सीमा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। डीजीपी ने इंटेलिजेंस के संबंध में होने वाली बैठकों में बॉर्डर के जिलों के पुलिस कप्तानों को शामिल करने की भी बात उठाई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीजीपी ऑफिस में हुई बैठक में आईटीबीपी, एसएसबी और राज्य पुलिस के इंटेलिजेंस व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी ने कहा कि आईटीबीपी व एसएसबी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा और समन्वय के लिए पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में बैठक करती है।
विज्ञापन


लीड इंटेलिजेंस एजेंसियों की इस बैठक में बॉर्डर के जनपदों के पुलिस कप्तानों को भी शामिल किया जाए। ताकि, राज्य पुलिस भी सीमा पर होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी रख सके और सुरक्षा में अपना सहयोग समय रहते दे सके। इसी तरह डीजीपी ने बॉर्डर जिलों के पुलिस कप्तानों को भी अपने जिलों में एक मासिक बैठक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर होने वाले अपराध जैसे मानव तस्करी, ड्रग्स, वन्यजीव तस्करी आदि पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। बैठक में आईजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन, आईजी इंटेलिजेंस संजय गुंज्याल, आईजी एसएसबी संजय सिंह, डीआईजी आईटीबीपी अर्पणा कुमार, डीआईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे, एसपी कानून व्यवस्था श्वेता चौबे आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed