फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police busted prostitution

पुलिस ने किया अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़

Sat, 21 Aug 2021 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police busted prostitution
अनैतिक देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तारी आरोपी। - फोटो : VIKAS NAGAR
सेेलाकुई। थाना सेलाकुई पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने अनैतिक देह व्यापार का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। थाना पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल से संपर्क स्थापित कर बीते बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि बायांखाला चौहान वाली गली में स्थित पायल मित्तल के मकान पर दबिश दी। जहां दो अलग-अलग कमरों में तीन महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर सरगना पायल मित्तल ने बताया गया कि उसने यह मकान कुछ समय पहले लिया था। उसके पति का लगभग दो वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। वह सेलाकुई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। अधिक पैसा कमाने के लालच में उसने अपने मकान में अवैध व्यापार का धंधा चलाना शुरू किया। उसने बीती 19 अगस्त को दिल्ली और सहारनपुर से दो लड़कियों को देह व्यापार के लिए बुलाया था। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान पायल मित्तल निवासी चौहान वाली गली बायां खाला सेलाकुई, इस्तियाक उर्फ राज निवासी ग्राम ढाकी और अक्षय वर्मा निवासी खेखडा बडागांव थाना बागपत उत्तर प्रदेश के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed