फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested two thief.

सीओ और इंस्पेक्टर के घर चोरी में दो गिरफ्तार

Sun, 22 May 2016 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 May 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
police arrested two thief.
Arrest

शहर में पुलिस उपाधीक्षक और इंस्पेक्टर के घरों में चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अभी फरार बताए जा रहे हैं। दोनों घटनाओं में अलग-अलग गैंग शामिल थे। आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि 14 मई की रात चोरों ने नेहरू कालोनी क्षेत्र में अल्मोड़ा में तैनात सीओ अव्वल सिंह रावत के घर से नकदी, कैमरे के साथ ही होंडा सिटी कार चोरी कर ली थी। कार दो दिन बाद हरिद्वार में लावारिस अवस्था में बरामद कर ली गई थी। घटना में शामिल तीनों चोरों को चिह्नित कर लिया गया था।
विज्ञापन


कर चुके हैं कई चोरियां
खानाबदोश यह अपराधी लंबे समय से चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस ने आगरा निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार बताए गए हैं, जिनकी तलाश में दबिश चल रही है। आरोपी ने बताया कि घर में साढ़े छह हजार रुपये की नकदी भी मिली थी, जो आपस में बांट ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी रकम में से 1600 रु पये बरामद हुए हैं। आरोपियों ने सीओ रावत के पड़ोस में भी दो घरों में चोरी का प्रयास किया था, लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में मुकदमें
एसपी ने बताया कि इससे पहले चार अप्रैल को चोरों ने पुलिस इंस्पेक्टर अनिल शर्मा के बदरीपुर स्थित आवास में चोरी की थी। विवेचना के दौरान संभल (मुरादाबाद) के चोरों का नाम आया था। पुलिस ने शनिवार को मोथरोवाला पुल पर चेकिंग के दौरान नासिर खान निवासी अकरोली थाना बनियाठेर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी हुआ मोबाइल बरामद कराया है। घटना में उसका भाई सरफराज भी शामिल है।


दोनों के खिलाफ हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। एसपी अजय सिंह ने बताया कि यह लोग भूसा आदि सामान लेकर दूसरे राज्यों में जाने वाले ट्रकों में बैठकर आते हैं। दिन में बंद मकानों की रेकी कर रात में घटना को अंजाम देकर निकल जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed