फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police Arrested three Accused in loot and firing on petrol pump owner in dehradun 

पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर हुए लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jun 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Police Arrested three Accused in loot and firing on petrol pump owner in dehradun 
लूटकांड का खुलासा करतीं एसएसपी निवेदिता कुकरेती - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में पेट्रोल पंप मालिक से हुए लूटकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बदमाश देहरादून के ही साईं विहार में रह रहे थे। लूट की रकम उस समय 12 लाख रुपए बताई जा रही थी। लेकिन आरोपियों के अनुसार रकम 225000 रुपए बताई गई है। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी कामेंद्र उर्फ बुल्ला, दीपिन कुमार, रोहन राठी तीनों बिजनौर के रहने वाले हैं। तीनों के आपराधिक रिकॉर्ड में 8 मुकदमे दर्ज हैं। एक अन्य आरोपी अजय अभी फरार है। पुलिस ने 1 लाख 74 हजार रुपए, एक पिस्टल, 2 तमंचे और तीन कारतूस व एक बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन


बता दें कि 24 जून को रात करीब साढ़े नौ बजे राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर लाखों रुपये लूट लिए थे। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में व्यापारी की कार के आगे बाइक लगाई और बैग छीनने लगे। विरोध किया तो गोली मारकर बैग छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घायल व्यापारी को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनके कंधे में गोली फांसी है। घटना प्रेमनगर के विंग नंबर एक की थी। पेट्रोल पम्प कारोबारी गगन भाटिया सेंट्रो कर से अपने घर की ओर जा रहे थे।

इसी बीच करीब साढ़े 9 बजे स्कूटर सवार दो बदमाश उनकी कार के आगे आ खड़े हुए। इससे पहले की गगन कुछ समझ पाते एक बदमाश कार की खिड़की के पास आ गया और बैग निकालने लगा। 

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी और कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग तब तक गगन को लेकर सिनर्जी अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के अनुसार गगन के कंधे में गोली अभी भी फंसी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed