फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police Arrested three Accused in loot and firing on petrol pump owner

देहरादून की शांत वादियों में कोहराम मचाने के लिए बिजनौर जेल में बना था लुटेरों का गैंग

Fri, 28 Jun 2019 03:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Jun 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Police Arrested three Accused in loot and firing on petrol pump owner
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

प्रेमनगर में पेट्रोल पंप मालिक को लूटने वाले बदमाशों ने बिजनौर जेल में रहते हुए गैंग बनाया था। जेल में ही उन्होंने बड़ा हाथ मारने का प्लान बनाया था। तीस मई को रिहाई होने के बाद अगले दिन रोहन राठी ने देहरादून आकर एक फ्लैट किराये पर लिया था। इसके बाद राठी ने जेल में मिले साथियों को एक-एक कर यहां बुला लिया। आरोपियों ने प्रेमनगर के पेट्रोल पंप को चिह्नित करने के एक सप्ताह बाद घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे के मुताबिक रोहन राठी रुड़की के एक कालेज में मास कम्युनिकेशन द्वितीय वर्ष का छात्र था। गांव में रामलीला के दौरान हुए जानलेवा हमले में रोहन को जेल जाना पड़ा था। रोहन की जेल में ही चांदपुर के मिनी बैंक और पेट्रोल पंप लूट के मामले के आरोपी विपिन कुमार, कामेन्द्र उर्फ बुल्ला और अजय उर्फ अजब सिंह से दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन

पूर्व सैनिक का फ्लैट सात हजार रुपये के किराए पर लिया

जेल में रहते हुए इन बदमाशों ने बड़ा हाथ मारने का प्लान बनाया था। कामेन्द्र समेत बाकी आरोपी पहले ही जेल से बाहर आ गए थे, जबकि रोहन की रिहाई 30 मई को हुई। रोहन अगले ही दिन एक जून को देहरादून आ गया था। रोहन ने विपिन को बुलाकर एक पूर्व सैनिक का फ्लैट सात हजार रुपये के किराए पर लिया था।

इसके बाद कामेन्द्र और विपिन ने यहां आकर 17 जून को प्रेमनगर के पेट्रोल पंप को चिह्नित किया था। 23 जून को पेट्रोल पंप से लेकर आवास तक कारोबारी का पीछा किया, लेकिन अजय के न आने के कारण घटना को अंजाम नहीं दिया गया। अगले दिन 24 जून की रात को आरोपी पेट्रोल पंप से ही कारोबारी गगन भाटिया के पीछे लग गए थे और भाटिया के आवास से पहले घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।  

अलग-अलग शहर में किराए पर लेते थे कमरा

एसएसपी ने बताया कि यह बदमाश अलग-अलग शहरों में कमरा किराए पर लेकर रहते थे। कामेन्द्र उर्फ बुल्ला ने रुड़की में एक कमरा किराए पर ले रखा है, जबकि रोहन ने देहरादून में। इसके अलावा विपिन और अजय के अलग-अलग ठिकाने हैं। यह बदमाश बाहरी इलाकों में कमरा किराए पर लेते थे। घटना को अंजाम देने के बाद वह रात में ठहरने के बाद सुबह निकल जाते थे।  

आरएसएस में रह चुका है रोहन 
रोहन राठी आरएसएस का मंडल कार्यवाहक रह चुका है। पुलिस की पूछताछ के अलावा मीडिया के सामने भी रोहन का कहना था कि वह पहले आरएसएस से जुड़ा था, लेकिन रामलीला विवाद के बाद आरएसएस से उनका नाता टूट गया था। 

विज्ञापन

कामेन्द्र ने मारी थी गोली

पेट्रोल पंप मालिक गगन भाटिया को गोली मारने वाला कामेन्द्र उर्फ बुल्ला था। एसपी ने बताया कि अजय ने बैग छीनने का प्रयास किया तो गगन भाटिया उससे भीड़ गए थे। इस पर रोहन की बाइक पर पीछे बैठे कामेन्द्र ने भाटिया को गोली मारी थी। कामेन्द्र का कहना था कि विरोध के चलते उसे मजबूरन गोली चलानी पड़ी। 

आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे
प्रेमनगर लूट में शामिल रहे चारों बदमाश कई सालों से दहशत का पर्याय बने हुए हैं। रोहन राठी के खिलाफ बिजनौर के मंडावली, धामपुर थाने में लूट, हत्या जैसे संगीन अपराधों के 13 मुकदमे दर्ज हैं। कामेन्द्र उर्फ बुल्ला के खिलाफ कोतवाली देहात, चांदपुर, हल्दौर और मंडावर में आठ, विपिन के खिलाफ दो और अजय के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम को पुरस्कार

पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने एसपी सिटी श्वेता चौबे की अगुवाई में गठित टीम में शामिल सीओ सिटी शेखर सुयाल, इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्य भूषण नेगी, एसओजी प्रभारी ऐश्वर्य पाल, प्रेमनगर एसओ नरेन्द्र गहलावत, एसएसआई सचिन पुंडीर, झाझरा चौकी प्रभारी शिशुपाल राणा, नया गांव चौकी प्रभारी जगत सिंह, उप निरीक्षक यादवेन्द्र बाजवा, शिवराम, प्रवीण सैनी, नरेन्द्र रावत, कांस्टेबल नरेन्द्र रावत, अमित, विकास, संजय, मुस्तफा जैदी, हरेन्द्र, राजीव, प्रमोद, पंकज, देवेन्द्र, ललित, अजय को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed