फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested thief

‘तू बाहर जमे रहना, मैं बुढ़िया को लूट लूंगा’

Fri, 05 Sep 2014 01:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Sep 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
police arrested thief

देहरादून में पहली बार किसी थाने की पुलिस ने लूट की पूरी साजिश सुनने के बाद बदमाशों को दबोचा है। बदमाश साजिश बनाते रहे और पुलिसकर्मी सब सुनते रहे।

विज्ञापन


एक खंडहर में बैठे थे कुछ बदमाश
बातचीत पूरी होते ही पुलिस बदमाशों के सामने आई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने लिखा पढ़ी में पूरे वाकये का जिक्र किया है। रायपुर पुलिस ने बुधवार रात अश्वनी थापा निवासी दीपनगर और आरिफ निवासी बंगाली कोठी को मय तमंचा और कारतूस दबोचा था।
विज्ञापन


दोनों के पकड़े जाने की कहानी दिलचस्प है। दरअसल, बुधवार देर शाम रायपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रिंग रोड पर मधुबन विहार के पास जंगल में एक खंडहर में कुछ बदमाश बैठे हैं। दो पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दो बदमाश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रच रहे थे दो घरों में लूट की साजिश
पुलिस ने पहले दोनों की बात सुनने की योजना बनाई। दबे पांव टीम खंडहर के पास पहुंची तो दोनों राजपुर रोड पर दो घरों में लूट की साजिश रच रहे थे। दोनों बातें करते रहे। एक ने दूसरे को बताया कि इन घरों में सिर्फ दो बुजुर्ग महिलाएं ही रहती हैं।


उन्हें लूटने में कोई दिक्कत नहीं होगी। दोनों ने तय किया कि कौन बाहर रहेगा और कौन भीतर जाएगा। इसके बाद वे लूट के लिए जाने को उठने ही लगे कि पुलिस ने दोनों को धर लिया।

एसएसपी अजय रौतेला का कहना है कि जिन दो बुजुर्ग महिलाओं को लूटने की तैयारी थी, उनमें से एक के यहां अश्वनी की बहन काम कर चुकी थी। उसी दौरान उसने घर की पूरी रेकी की थी। अश्वनी वर्ष 2005 में नेहरू कालोनी थाने के बहुचर्चित क्षेत्री मर्डर केस में भी आरोपी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed