फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested a man for child abuse

स्कूल बस में मासूम के साथ कंडक्टर कर रहा था छेड़छाड़, तभी पहुंच गए बच्ची के चाचा

Sun, 07 May 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामनगर Updated Sun, 07 May 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
police arrested a man for child abuse
Demo pic

मामला नैनीताल जनपद के रामनगर शहर का है। यहां एक स्कूल में पांच साल की बच्ची से स्कूल बस के कंडक्टर ने छेड़छाड़ कर दी। बच्ची के घर वालों ने कंडक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया। प्रबंधन ने आनन-फानन में स्कूल बंद करा दिया। वहीं, पुलिस ने मामले में आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

बच्ची ने बताया गंदी हरकत करते थे कंडक्टर अंकल

police arrested a man for child abuse
आरोपी कौसर खान - फोटो : amarujala

एक गांव की पांच साल की बच्ची यहां गार्डन वैली स्कूल में एलकेजी में पढ़ती है। वह स्कूल की बस से आती-जाती है। घर वालों के अनुसार बस का परिचालक रामनगर जलसंस्थान कार्यालय के पास निवासी कौसर खान पुत्र यूसुफ खान बच्ची के साथ बस में अश्लील हरकत करता था।

यह भी आरोप लगाया कि वह छुट्टी होने से आधा घंटा पहले ही मासूम को बस में बैठा देता था। बच्ची ने इस बारे में घर में बताया तो प्रधानाचार्य से शिकायत की गई थी लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है कि परिचालक की हरकतें बढ़ती चली गईं। बच्ची घबराकर स्कूल नहीं जाने की बात कहने लगी।

शनिवार की सुबह जब बच्ची के चाचा स्कूल पहुंचे तो आरोप है कि परिचालक कौसर खान अश्लील हरकत कर रहा था। उन्होंने उसे दबोच लिया और फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस परिचालक को थाने ले आई। यहां उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट और धारा 354 ए के तहत मुकदमा लिखा गया। बाद में कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। 

स्कूल प्रबंधक ने कहा, नहीं मिली शिकायत

police arrested a man for child abuse
Demo pic
स्कूल प्रबंधक कृपाल मेहरा ने बताया कि बच्चों को खुद अध्यापक बस तक लाइन लगाकर छोड़ने जाते हैं। हां, छोटे बच्चो को पांच मिनट पहले बस में बैठा दिया जाता है। अब पांच मिनट में कंडक्टर ने क्या किया यह तो वही जानें। वैसे बच्ची के घर वालों ने कभी इस बारे में बताया भी नहीं। यह स्कूल को बदनाम करने की साजिश है। बस ठेके में थी। उसे हटा दिया गया है।


बच्चों को छोड़ने के लिए आया जरूरी
महिला आयोग की सदस्य आशा बिष्ट ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पांचवीं तक के बच्चों को घर आने-जाने तक आया की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही बसों में भी लेडी टीचर होनी चाहिए। सभी स्कूलों में स्टाफ का सत्यापन और आईडी कार्ड भी होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed