{"_id":"599980014f1c1bb6638b4594","slug":"police-arrest-the-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में कमरा लेने पहुंचे प्रेमीयुगल, इस हरकत से आए पकड़ में....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस में कमरा लेने पहुंचे प्रेमीयुगल, इस हरकत से आए पकड़ में....
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिरान कलियर
Updated Mon, 21 Aug 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेस्ट हाउस में कमरा लेने पहुंचे प्रेमीयुगल अपनी एक हरकत के चलते पकड़ में आ गए। मैनेजर की नजरों में आने से उन्हें अपनी योजना में सफलता नहीं मिल सकी।
कलियर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक प्रेमीयुगल को बरामद किया है। इसके बाद दोनों को कानपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया हैं। यु़वती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।
शनिवार देर रात को एक प्रेमीयुगल कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा लेने के लिए आया, लेकिन गेस्ट हाउस के मैनेजर को दोनों पर शक हुआ ओर उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों से पूछताछ की, लेकिन दोनों कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।
विज्ञापन
पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जावेद निवासी गांव बदिय्या पसगवा जिला लखीमपुर खीरी बताया। वह दोनों शनिवार को ही कलियर घूमने आए थे। उसने बताया कि वह युवती को प्रेम प्रंसग के चलते भगा कर लाया है। युवती गांव अरोला थाना बिल्हौर जिला कानपुर है। पुलिस ने युवती से फोन नम्बर लेकर उसके परिजनों और कानपुर पुलिस को मामले की सूचना दी।
रविवार को परिजन और कानपुर पुलिस कलियर थाने पहुंचे। युवती के पिता ने बताया कि वह करीब पंद्रह दिनों से घर से गायब थी, जिसके चलते उसने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि दोनों को कानपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया हैं।