{"_id":"2fa7edbc8049ffec097d6a533d23c4d0","slug":"police-arrest-drunk-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों ने 'भगवान' को किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन युवकों ने 'भगवान' को किया परेशान
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Mon, 16 Sep 2013 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पौड़ी में तीन युवाओं ने शराब पीकर खूब हंगामा किया। इन युवकों ने राठ क्षेत्र के जटेश्वर महादेव मंदिर और पाबौ बाजार में काफी उत्पात मचाया।
विज्ञापन
पढ़ें, अरे ये क्या, टेलीफोन और इंजीनियरिंग हिंदी के शब्द हैं!
विज्ञापन
इतना ही नहीं जटेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी के साथ अभद्रता भी कर डाली। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने तीनों को पकड़कर राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया। राजस्व पुलिस ने शांति भंग करने समेत विभिन्न आरोपों में तीनों के मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पाबौ के राजस्व पुलिस उप निरीक्षक प्रवीन रावत ने बताया कि पौड़ी शहर के श्रीनगर रोड निवासी नरेश कुमार, राकेश नेगी और एमआईसी रोड निवासी अमित चमोली ने शनिवार की शाम को शराब के नशे में धुत होकर खूब उत्पात मचाया।
पढ़ें, संभलकर, अभी केदारनाथ जाने में जरा रिस्क है
उक्त तीनों लोगों ने पाबौ बाजार में शोरगुल किया। इसके आक्रोशित लोगों ने इन तीनों को राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने राजस्व पुलिस से इनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...