{"_id":"62f7f47d9ea2bb66fc31cde7","slug":"police-and-administration-team-searched-doon-s-gun-house-city-news-drn4199439135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और जिलाप्रशासन की टीम ने खंगाले दून के गन हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और जिलाप्रशासन की टीम ने खंगाले दून के गन हाउस
विज्ञापन
15 अगस्त से पहले दिल्ली में भारी मात्रा में कारतूसों के साथ देहरादून स्थित रायल आर्म्स के संचालक के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शनिवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के गन हाउसों को खंगाला। एक गन हाउस में पुराने खोखे न मिलने के कारण मालिक से जवाब तलब किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान का कहना है कि दून में अन्य गन हाउसों की भी जांच की जाएगी। अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार थाना पुलिस ने कारतूसों की तस्करी के आरोप में देहरादून के रॉयल आर्म्स के मालिक, उसके दो गुर्गों और जौनपुर के एक बदमाश के तीन गुर्गों को आनंद विहार बस अड्डे से गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 2,251 कारतूस बरामद किए गए, जो आठ तरह के लाइसेंसी हथियारों के थे। मेरठ के जेल में बंद बदमाश अनिल और जौनपुर के एक गैंगस्टर के इशारे पर कारतूस देहरादून के रॉयल आर्म्स से पांच लाख रुपये में खरीदे गए थे।
दून स्थित रायल आर्म्स के मालिक की गिरफ्तारी से दून पुलिस में भी हड़कंप मचा है। शुक्रवार को पुलिस ने रायल आर्म्स के मालिक के बारे में पूछताछ की थी। वहीं, शनिवार से पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने दून के गन हाउसों को खंगालना शुरू कर दिया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान नेतृत्व में टीम ने कई गन हाउसों का निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर, सेल रजिस्टर, शेफ कस्टडी रजिस्टर, रिपेयरिंग रजिस्टरों को खंगाला। इस दौरान देहरादून गन हाउस में दस पुराने खोखे नहीं मिले। जिला प्रशासन ने गन हाउस के मालिक को नोटिस थमाकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
रॉयल गन हाउस बंद मिला
निरीक्षण के दौरान पुलिस और जिला प्रशासन की टीम रॉयल गन हाउस भी पहुंची, लेकिन शनिवार को भी गन हाउस बंद मिला। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस मामले में दून पुलिस से न तो कोई संपर्क किया है और न ही कोई जानकारी साझा की है। इसके बावजूद दून पुलिस गिरफ्तार किए गए गन हाउस मालिक के गैंगस्टरों से संपर्क की जानकारी जुटा रही है।