फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PoK displaced families welcomed the decision of the central government

पीओके विस्थापित परिवारों ने केंद्र सरकार के निर्णय का किया स्वागत

Fri, 11 Oct 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
PoK displaced families welcomed the decision of the central government
विकासनगर। ऑल सिख मुजफ्फराबाद पीओके बिरादरी सुधार एंड वेलफेयर सोसायटी उत्तराखंड ने केंद्र सरकार के दूसरे राज्यों में बसे पीओके विस्थापित परिवारों को 5.5 लाख रुपये की सहायता राशि देने के फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन

सोसाइटी के सचिव गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने कहा कि 1947 में भारत-पाक विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में पीओके में रहने वाले परिवार भारत के अन्य राज्यों में जाकर बस गए थे। पूर्व में सरकार ने गुलाम कश्मीर से जम्मू कश्मीर राज्य में बसने वाले परिवारों को मदद राशि देने की बात कही थी। लेकिन, अब इस दायरे के बढ़ने से पूरे देश में बसे करीब 5300 विस्थापित परिवार लाभान्वित होंगे। उत्तराखंड में भी कई ऐसे परिवार हैं जो पीओके विस्थापित हैं। ऐसे में राज्य में रहने वाले विस्थापित परिवारों को भी केंद्र सरकार के इस निर्णय का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से ऐसे परिवारों का वेरिफिकेशन कराकर केंद्र सरकार को भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed