फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Poisonous Gas Leakage in LGB Company in rudrapur 7 womens unconscious

उत्तराखंड: सिडकुल की कंपनी में जहरीली गैस की दुर्गंध से 7 महिला कर्मचारी बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Fri, 18 Jan 2019 09:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 18 Jan 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Poisonous Gas Leakage in LGB Company in rudrapur 7 womens unconscious

गुरुवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल की एलजीबी कंपनी में काम करने के दौरान कैमिकल की दुर्गंध से सात महिला श्रमिकों की हालत बिगड़ गई। अन्य कर्मचारी आनन-फानन में महिलाओं को निजी हॉस्पिटल ले गए और भर्ती कराया। उपचार के बाद हालत ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के सिडकुल के सेक्टर 9 में एलजीबी फैक्ट्री है। फैक्ट्री में बाइक की चेन बनती हैं। सफाई कर्मचारी ने सफाई के दौरान ज्यादा कैमिकल डाल दिया था। इसके बाद वह उसे हटाना भूल गया और वहां कैमिकल की दुर्गंध फैल गई।  

विज्ञापन

जैसे ही कर्मचारी कल्पना, प्रियंका, रेनू निवासी वहां पहुंची तो बेहोश हो गईं। इसके बाद एक एक कर चार और महिलाएं बेहोश हो गई। इसका पता चलते ही फैक्ट्री प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
 
बता दें कि हाल ही में काशीपुर की महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्ट्री के स्क्रैप यार्ड में क्लोरीन के सिलिंडर से रिसाव होने पर 18 श्रमिकों की हालत बिगड़ गई थी। लेकिन कंपनियां इसे लेकर सजग नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed