{"_id":"67d583e1d5c94974a4049415","slug":"poets-and-writers-gathered-in-the-poetry-evening-and-entertained-the-audience-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-119513-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: काव्य संध्या में जुटे कवि-शायर, श्रोताओं का किया मनोरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: काव्य संध्या में जुटे कवि-शायर, श्रोताओं का किया मनोरंजन
विज्ञापन
- होली के अवसर पर आयोजित हुई काव्य संध्या
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। होली के अवसर पर साहित्य संगम पछवादून ने होली मिलन काव्य संध्या का आयोजन किया। काव्य संध्या में कवियों-शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर हास्य-व्यंग्य के कवियों ने अपनी पंक्तियां सुनाकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
पछवादून की साहित्य संगम पछवादून संस्था के उपाध्यक्ष नाथीराम देहाती के आवास पर होली मिलन काव्य संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात बांसुरी वादक महेंद्र ने सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा की धुन सुनाकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। युवा कवि दीपक ने अपनी रचना टूटी-फूटी नज्में, उलझी हुई गजलें, बेहूदा सी शायरी लिख दूंगा, तुम लिखते रहना दिमाग से, मैं दिल से लिख दूंगा सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
इसी क्रम में कवियत्री नीलम शर्मा ने मेरी प्रीत के रंग में रंग कर खुश हो ना, या मैं तुम्हें होली के रंग में रंग दूं गीत सुनाया। शायर आबिद अनवर ने भाईचारे के लिए काम करें सभी शहरी, नफरतों के ये बवंडर अब अच्छे नहीं लगते गजल सुनाई। पवन भार्गव ने अपना गीत हूं भंवर में फंसा मुझको निकाल दो, प्यार थोड़ा सा मुझपे रंग डाल दो सुनाया। डॉ. मदन पाल बिरला ने यह भारत देश की महिमा यहां रंगों की होली है, मिटाती बैर सब दिल से हाट खुशियों की खोली है सुनाया।
विज्ञापन
भास्कर चुग ने कभी शहर के अहम लोगों के नाम रखकर निकलता था एक पर्चा व्यंग सुनाकर लोगों को खूब हंसाया। अतुल चौहान ने आज की होली की ज्वाला में, सभी समस्याएं भस्म हो जाएं कविता पढ़ी। राकेश राणा, सुधीर तोमर, दीनानाथ गौतम, शिवराज सरहदी, उर्मिला गौतम, उमेश भारद्वाज, रमेश चंद गर्ग, पवन शर्मा, डॉ. कामेश्वर प्रसाद डिमरी, हेमचंद सकलानी आदि ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, शीरीन जोसेफ, सभासद सुमनलता आदि उपस्थित रहे।