फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM narendra modi reviewed kedarnath reconstruction works

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से जाना केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों का हाल, बदरीनाथ के लिए मांगा प्लान

Wed, 10 Jun 2020 06:35 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2020 06:35 PM IST
सार

  • ड्रोन कैमरों ने मौके पर चल रहे कार्यों का किया लाइव प्रसारण
  •  पीएम बोले, किए जा सकते हैं अध्यात्म से जुड़े अनेक कार्य
  • केदारनाथ एवं बदरीनाथ में कार्यों के लिए केंद्र करेगा हरसंभव मदद

विज्ञापन
PM narendra modi reviewed kedarnath reconstruction works
kedarnath dham - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केदारनाथ धाम में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। ड्रोन कैमरों की मदद से मौके पर चल रहे कार्यों का केदारनाथ से सीधा प्रसारण किया गया। पीएम ने कहा कि क्षेत्र में अध्यात्म से जुड़े अनेक कार्य किए जा सकते हैं, जिन पर और ध्यान देना होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार को आश्वस्त किया कि केदारनाथ और बदरीनाथ में होने वाले कार्यों के लिए केंद्र हरसंभव मदद करेगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि रामबाड़ा से केदारनाथ तक छोटे-छोटे हिस्सों को केदारनाथ की ऐतिहासिकता से जोड़ा जाए। इससे श्रद्धालुओं को केदारनाथ के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के बारे में भी रोचक जानकारियां मिल सकेंगी। श्रद्धालुओं को केदारनाथ के दर्शन के साथ ही यहां से जुड़े धार्मिक एवं पारंपरिक महत्व के बारे में भी जानकारी मिलेगी। केदारनाथ के आस-पास जो गुफाएं बनाई जा रही हैं, उन्हें सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाए, जिससे इनका स्वरूप और आकर्षक हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी केदारनाथ में निर्माण कार्य तेजी से किए जा सकते हैं।
विज्ञापन



शीर्ष प्राथमिकता के कार्य चिह्नित कर पहले उन्हें पूर्ण कर लिया जाए। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर केदारनाथ मंदिर परिसर, आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि, सरस्वती घाट एवं आस्था पथ, भैरव मंदिर के रास्ते पर बने पुल, केदारनाथ में बन रहीं गुफाओं, मंदाकिनी नदी पर बन रहे पुल, मंदाकिनी एवं सरस्वती के संगम पर बन रहे घाटों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश और सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने ली चारधाम यात्रा की जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से चारधाम यात्रा की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि राज्य के लोगों के लिए सीमित संख्या में भगवान केदारनाथ एवं बदरीनाथ जी के दर्शन के लिए अनुमति दी गई है। मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक दिन में अधिकतम 800 लोग दर्शन कर सकते हैं।

दो सौ करोड़ की मांगी मदद
केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री मोदी से दो सौ करोड़ रुपये की मदद मांगी है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री को एक साल के भीतर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मार्च 2021 तक अधिकांश कार्य पूरे करने का प्रयास किया जा रहा है।

बदरीनाथ धाम के लिए मांगा प्लान
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश सरकार से बदरीनाथ धाम में किए जाने वाले निर्माण कार्यों का प्लान मांगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसी कार्ययोजना तैयार करे, जो अगले सौ वर्षों के लिए कारगर हो। पीएम आश्वस्त कर चुके हैं कि केदारनाथ की तरह बदरीनाथ धाम के लिए भी केंद्र राज्य को आर्थिक मदद देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed