फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi will watch live reconstruction work in Kedarnath

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को लाइव देंखेंगे पीएम मोदी, ड्रोन से होगा लाइव प्रसारण

Wed, 21 Feb 2018 08:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 21 Feb 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will watch live reconstruction work in Kedarnath
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का लाइव जायजा लेंगे। दिल्ली में अपने कार्यालय से ही पीएम ड्रोन कैमरे के वीडियो से केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखेंगे। प्रशासन द्वारा लाइव प्रसारण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ पुनर्निर्माण को लेकर कोई कोताही नहीं देखना चाहते, लिहाजा वे अपने कार्यालय से ही पुनर्निर्माण कार्यों का लाइव जायजा लेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की टीम केदारनाथ रवाना हो गई है, जो वहां इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर करेगी।
विज्ञापन


धाम में चल रहे सभी पुनर्निर्माण कार्यों को ड्रोन कैमरे और जिला कलक्ट्रेट स्थित स्वान केंद्र की मदद से सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली से लिंक किया जाएगा, जहां पीएम मोदी कार्यों का जायजा ले सकेंगे। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर अभी अधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन तय तिथि के तहत सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed