'मन की बात' के 50वें एपिसोड में पहुंचीं दून की गायत्री, बोलीं पीएम मोदी कराएंगे रिस्पना को ‘जिंदा’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिस्पना को ‘जिंदा’ कराने में मदद करेंगे। यह कहना है मन की बात के 50वें संस्करण में हिस्सा लेकर लौटीं दून की गायत्री का। गायत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात तो नहीं हो पाई, लेकिन दूरदर्शन ने उनके अनुभव रिकॉर्ड किए हैं। उनके अनुभव प्रधानमंत्री तक जरूर पहुंचेंगे।
दीपनगर निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा गायत्री ने गत वर्ष मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कीं थीं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से गंदगी से मरणासन्न हालत में पहुंची रिस्पना नदी की पीड़ा बयां कीं थीं। बातचीत के रिकार्ड किए गए संदेश को मन की बात में प्रधानमंत्री ने पूरे देश को सुनाया था। तभी से गायत्री समेत पूरे दून की उम्मीद रिस्पना के पुनर्जीवन को लेकर बढ़ गई थी।
मन की बात के 50वें संस्करण में शामिल होने का जब गायत्री को निमंत्रण मिला तो शहरवासियों की उम्मीदें फि र जाग उठीं। उत्साह से भरी गायत्री शनिवार शाम हवाई सेवा से दिल्ली पहुंची। गायत्री ने बताया कि उसके बाद उन्हें दूरदर्शन के स्टूडियो में ले जाया गया। वहां उनके अनुभव रिकॉर्ड किए गए। उसमें गायत्री ने रिस्पना नदी की जस की तस स्थिति को बयां किया। उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के प्रयास से यह नदी फिर जीवित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस दिशा में सरकार को कुछ दिशा-निर्देश जरूर जारी करेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए। राजधानी देहरादून से लेकर जिलों में विधायक और सांसदों के कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पीएम के मन की बात सुनने की अलग से व्यवस्था बनाई गई।
राजधानी देहरादून में कई जगह कार्यक्रम हुआ। जीएमएस रोड पर चौधरी फार्म में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचा। प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला और कैंट विधायक हरबंस इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
लोगों को पीएम का संबोधन सुनने के लिए बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। मोहक्कमपुर में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मन की बात कार्यक्रम के लिए व्यवस्था बनाई। इसके अलावा मसूरी विधायक ने गणेश जोशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के जाखन में कार्यक्रम आयोजित किया।