फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm narendra modi will give winning mantra

प्रधानमंत्री की रैली से मिलेगा जीत का ‘मोदी मंत्र’

Sun, 25 Dec 2016 11:42 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Dec 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi will give winning mantra
- फोटो : self

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपाई जबर्दस्त उत्साह में हैं। पार्टी नेता रैली में रिकार्ड भीड़ लाने के लिए जुटे हैं। भाजपा का मानना है कि प्रधानमंत्री की रैली से पार्टी को चुनावी जीत का ‘मोदी मंत्र’ भी मिलेगा। भीड़ जुटाओ जनसंपर्क अभियान में भी पार्टी नेता यह तर्क दे रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि रैली में जितनी ज्यादा भीड़ होगी, उतना ही तेजी से माहौल भाजपा के पक्ष में बनेगा। पार्टी नेता प्रधानमंत्री के भाषण को रैली में मौजूद लोगों से लाइव संवाद मानकर चल रहे हैं। उनका कहना है कि पूरी संभावना है कि प्रधानमंत्री केंद्र की उपलब्धियां गिनाएंगे, 60 साल के कांग्रेस राज पर कटाक्ष करेंगे, नोटबंदी से जनता को हुई परेशानी व इसके दूरगामी फायदों पर प्रकाश डालेंगे और राज्य के राजनीतिक हालात और विकास आधारित मुद्दों को भी छूएंगे।
विज्ञापन


पार्टी यह मानकर चल रही है कि प्रधानमंत्री के ‘मोदी मंत्र’ से लोगों को मंत्रमुग्ध किया जा सकता है। यही नहीं, मोदी के भाषण से कार्यकर्ताओं को भी जीत का ‘मोदी मंत्र’ मिलेगा। इसी रणनीति के तहत पार्टी नेताओं का फोकस रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इसके लिए बाकायदा विधायकों, पूर्व विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के टारगेट तय किए गए हैं। जगह-जगह बैठकों का दौर भी चल रहा है। शनिवार को भी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर के विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ जगह-जगह बैठक कर वस्तुस्थिति की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed