PM Modi Rally: पीएम मोदी के ही कारण कश्मीर में धारा 370 खत्म हुई- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कठिन परिश्रम और सशक्त नेतृत्व में देश विश्व गुरु के साथ ही विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री की देश के प्रति समर्पण, सोच और दिनरात मेहनत के बल पर भारत अग्रणी देश बन रहा है। कोरोना काल में जिस अदम्य साहस और क्षमता का परिचय देकर देश की 125 करोड़ की आबादी को बचाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है वह काबिलेतारीफ है।
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को धन्य किया
उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का अपनत्व, समर्पण बाबा केदार के भव्य निर्माण, ऑल वैदर रोड और लाखों रुपये की परियोजनां से चलता है। आज 17500 करोड़़ रुपये की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को धन्य किया है।
यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान कहीं। धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की तरह भारतीय संस्कृति की रक्षा, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की तरह दलितों की चिंता, दीनदयाल उपाध्याय की तरह अंत्योदय का उत्थान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है उसके हम सहयात्री हैं और उनके नेतृत्व में उत्तराखंड परम वैभवशाली राज्य बनने को अग्रसर है। सीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया आशा भरी निगाहों के भारत की ओर देख रही है। जन आकांक्षाओं की पूर्ति, विकास के पथ पर अग्रसर रहते हुए कोरोना काल में गरीब कल्याण अन्य योजना से दो वक्त की रोटी, आयुष्मान योजना का लाभ लोगों को दिलाकर उनके मन में विश्वास पैदा किया है। प्रदेश के केंद्र सरकार की ओर से लगातार कल्याणकारी योजनाओं में मदद की जा रही है।
PM Modi Rally: प्रधानमंत्री मोदी ने हल्द्वानी में फूंका चुनाव बिगुल, कहा- यह दशक उत्तराखंड का है
सीएम के अनुसार नमामि गंगे, नई शिक्षा नीति, वन नेशन वन राशनकार्ड जैसे फैसले लेकर प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व को भारतीय दर्शन से रूबरू कराया है। यह देश शताब्दी तक इसे याद रखेगा। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को संविधान से पूरी तरह हटाना, अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण कराना, भव्य काशी दिव्य काशी के सपने को साकार करना प्रधानमंत्री की साफ सोच को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने भव्य केदारपुरी का भव्य लोकार्पण किया जिसकी कुछ वर्षों पहले तक तो कल्पना तक नहीं थी। राष्ट्र का चहुंमुखी विकास इस तरह से विकास हो रहा है जिसके लिए कहा जा सकता है न भूतो न भविष्यति। अगले दशक में उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा यह प्रधानमंत्री से संकल्प लिया है और इसे हम साकार करेंगे। 2025 तक राज्य देश का अग्रणी राज्य कहलाएगा। डबल इंजडन की सरकार विकास के नए सोपान रच रही है।
17500 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया गया। इसमें से 5747 करोड़ रुपये की लखवाड़ बहुउद्देयीय परियोजना है। इससे 300 मेगावाट बिजली उत्पादन के साथ ही छह राज्यों को पीने का शुद्ध पानी मिलेगा। हजारों नए रोजगार सृजित होंगे। ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड एक पावर हाउस बनेगा। यह परियोजना उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। सड़कों का विकास, 21 वर्षोँ में उत्तरप्रदेश के साथ परिसंपत्तियों का बंटवारा आदि मामलों का समाधान कर राज्य के स्वप्न को साकार किया है। कुमाऊं संभाग में सैटेलाइट एम्स की स्थापना के साथ ही यह राज्य पहला ऐसा राज्य हो गया है जहां ऋषिकेष एम्स के अलावा कुमाऊं संभाग में एम्स का सैटेलाइट केंद्र बना है। 455 करोड़ रुपये की लागत से पिथौरागढ़ में मेडिकल कालेज का शिलान्यास हुआ है। यहां मानसखंड कॉरिडोर बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले और आधारभूत डांचे को मजबूती मिल सके। आज से पहले खेल विश्वविद्यालय नहीं था।
PM Modi Rally: प्रधानमंत्री मोदी को देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा मैदान, लौटाए गए लोग, तस्वीरें
राज्य में चल रही हैं एक करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं
आज केंद्रीय विश्व भारती विद्यालय परिसर यहां स्थापित होने जा रहा है। राज्य में एक करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं चल रही हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है। टनकपुर -बागेश्वर रेल लाइन के ब्राडगेज सर्वे के लिए 29 करोड़ रुपये मिले हैं। जमरानी बांध का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। पर्यटन, रोजगार, पलायन पर ठोस रणनीति के साथ सरकार काम कर रही है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस वीरभूमि के शहीदों का अपमान करती थी। उन्हें बलात्कारी कहती थी। सीडीएस स्व. विपिन रावत को जिस कांग्रेस ने गली का गुंडा कहकर अपमानित किया था। आज वह किस मुह से शहीदों की बात करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने सेना का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।
पीएम ने 17 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा से करीब 17 हजार पांच सौ करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने 5,747 करोड़ की 300 मेगावाट की यूजेवीएन लिमिटेड की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना, 4,002 करोड़ लागत की 85.30 किमी मुरादाबाद-काशीपुर फोर लेन परियोजना, 1250 करोड़ की 13 जिलों में जल जीवन मिशन के तहत 73 वाटर सप्लाई स्कीम, 627 करोड़ की पीएमजीएसवाई की स्टेज दो के 133 मार्ग, 455 करोड़ के एम्स सेटेलाइट केंद्र, 450 करोड़ के पीएमजीएसवाई के 151 मिसिंग पुल, 455 करोड़ पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज, 205 करोड़ की चौबीसों घंटे सातों दिन पेयजल आपूर्ति योजना, 199 करोड़ की नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नौ एसटीपी, 171 करोड़ के प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के 1256 यूनिट, 35 करोड़ की काशीपुर सिडकुल योजना, 66 करोड़ का सितारगंज में प्लास्टिक इंडस्ट्रियल पार्क, 58 करोड़ की मदकोटा से हल्द्वानी सड़क मार्ग, 54 करोड़ की किच्छा से पंतनगर सड़क मार्ग, 53 करोड़ की खटीमा बाईपास और 177 करोड़ की एशियन हाईवे से नेपाल तक कनेक्टिविटी की योजना का शिलान्यास किया।
इन योजनाओं का किया लोकार्पण
2536 करोड़ की 99 किमी कुमाऊं-गढ़वाल कनेक्टिविटी नगीना से काशीपुर, 284 करोड़ के 32 किमी टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर रोड, 267 करोड़ की टनकपुर-पिथौरागढ़ पर बेलखेत से चंपावत तक ऑलवेदर रोड, 233 करोड़ की तिलोन से च्युरानी तक ऑलवेदर रोड परियोजना, 50 करोड़ की यूजेवीएन की पांच मेगावाट की सुरिंगगाड़ जलविद्युत परियोजना, 50 करोड़ की नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत रामनगर-नैनीताल से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया।
पीएम मोदी के सभा में ये रहे मौजूद
राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जरनल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, यतीश्वरानंद, सुबोध उनियाल, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, गणेश जोशी, अरविंद पांडे, रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री सुरेश भट्ट, अजेय, राजू भंडारी, सांसद नरेश बंसल, सांसद लौकित चटर्जी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, सांसद एवं पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया।
दूसरे मंच में यह विधायक रहे मौजूद
लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, राम सिंह कैड़ा, सौरभ बहुगुणा, राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, दीवान सिंह बिष्ट, हरभजन सिंह चीमा, प्रेम सिंह राणा, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रकाश रावत, प्रदीप जनौटी, अनिल डब्बू, प्रकाश हर्बोला, मजहर नईम नवाब आदि मौजूद रहे।