फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi told about uttarakhand community for save Tradition in man ki baat

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड का जिक्र, रं समाज के प्रयासों को सराहा

Mon, 25 Nov 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Nov 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi told about uttarakhand community for save Tradition in man ki baat
- फोटो : फाइल फोटो

अपनी बोली को बचाने के लिए रं समाज की मुहिम के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कायल हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी मन की बात में धारचूला के रं समाज का जिक्र किया। अपनी बोली-भाषा को बचाने के लिए रं समाज द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रधानमंत्री ने जमकर तारीफ की और इसे पूरी दुनिया को राह दिखाने वाली पहल बताया।

विज्ञापन


रविवार को मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी बोली-भाषाएं ही विविधता में एकता का संदेश देती हैं। कहा कि उन्होंने धारचूला में रं समाज के लोगों द्वारा अपनी रंग ल्वौ बोली को बचाने के प्रयास की कहानी एक किताब में पढ़ी।
विज्ञापन


धारचूला की खबर पर उनका ध्यान इसलिए गया क्योंकि वह कभी यात्रा के दौरान धारचूला में रुका करते थे। उस पार नेपाल इस पार काली गंगा। बताया कि रं समाज के लोगों की जनसंख्या बहुत कम है। ये लोग चिंतित थे कि उनकी भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहल पूरी दुनिया को राह दिखने वाली है

इस पर 84 वर्ष के दीवान सिंह हों या 22 वर्ष की वैशाली गर्ब्याल, प्रोफेसर संदेशा रायपा गर्ब्याल हों या यहां के व्यापारी, सभी विभिन्न माध्यमों से भाषा को बचाने की कोशिश में लग गए। इन्होंने सोशल मीडिया का भी उपयोग किया।

व्हाट्सएप ग्रुप बनाया, पत्रिका भी निकाली गई। बताया कि बोली को बचाने के लिए तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं की भी मदद ली गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने 2019 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ इंडीजिनियस लैंग्वेजेस के रूप में मनाया जा रहा है।

इसके तहत ऐसी भाषाओं को संरक्षित किया जा रहा है, जो विलुप्त हो रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि रं समाज की यह पहल पूरी दुनिया को राह दिखने वाली है। उन्होंने कहा कि धारचूला की कहानी पढ़कर काफी संतोष मिला सभी लोगों से अपनी भाषा बोली का उपयोग करने की अपील भी की। 

कैलाश यात्रा के दौरान आते रहे हैं मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में धारचूला में आने-जाने के दौरान रुकने की बात का जिक्र किया उससे उनका पिथौरागढ़ के प्रति लगाव साफ नजर आया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव नृपसिंह नपलच्याल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले कैलाश यात्रा पर गए थे।

उस समय वे नारायण आश्रम में भी रुके। मन की बात में रं समाज का जिक्र होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की काली नदी के किनारे खींची गई वर्षों पुरानी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई। 

गदगद हुए रं समाज के लोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात में बोली भाषा के संरक्षण को लेकर प्रशंसा करने से रं समाज के लोग खुश नजर आए। रविवार को जब रं समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनीं तो चीन और नेपाल सीमा पर रहने वाले रं समाज के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

सीमांत के दारमा, व्यास और चौंदास में रं समुदाय के लोगों की अपनी बोली है। स्थानीय लोगों के अनुसार महाभारत काल से ही रं समाज के लोग अपनी रं बोली में बातचीत करते हैं। यह भाषा चीनी, तिब्बती और नेपाली भाषा से पूरी तरह भिन्न है।

समारोह में आवश्यक रूप से रं भाषा बोली जाती है

रं कल्याण संस्था के धारचूला इकाई के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल का कहना है कि यह हमारे पूर्वजों की दूरदृष्टि और अपनी संस्कृति के प्रति समर्पण ही था कि विभिन्न प्रकार के संस्कारों, विवाह आदि में रं भाषा का प्रयोग आवश्यक कर दिया। इसी कारण रंल्वो को जानना नई पीढ़ी के लिए भी आवश्यक होता है। आज भी यह भाषा मूलरूप में विद्यमान है।

अध्यक्ष ने कहा कि अपनी भाषा को बचाने के लिए समारोह में आवश्यक रूप से रं भाषा बोली जाती है। संचालन भी अपनी भाषा में किया जाता है। संस्कृति के संरक्षण के लिए हर तीसरे साल रं महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

संस्था के महासचिव राम सिंह ह्यांकी, उपाध्यक्ष भागीरथी ह्यांकी आदि ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात से लोगों का उत्साह दो गुना हो गया है। अब सभी दुगुने उत्साह से अपनी बोली भाषा के संरक्षण और प्रचार प्रसार का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed