फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi mann ki baat 100 Episode Uttarakhand Cm dhami and Aproxx 10 Lakh people join Programm

Mann Ki Baat @ 100: उत्तराखंड में स्कूल से लेकर राज्यपाल व सीएम समेत आम से खास तक ने सुनी पीएम के मन की बात

Sun, 30 Apr 2023 02:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Apr 2023 02:09 PM IST
सार

PM Narendra Modi mann ki baat 100 Episode News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण को सीएम धामी ने प्रदेश के करीब 10 लाख लोगों के साथ सुना।

विज्ञापन
PM Narendra Modi mann ki baat 100 Episode Uttarakhand Cm dhami and Aproxx 10 Lakh people join Programm
पीएम मोदी की मन की बात सुनते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण आज रविवार को प्रसारित हुआ। पीएम के मन की बात को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत करीब दस लाख लेगों ने सुना। स्कूली छात्रों व आम जनता में भी मन की बात सुनने को लेकर उत्साह नजर आया।  चौखुटिया में महिलाओं ने गेहूं की कटाई व मढ़ाई करते हुए खेतों में पीएम की मन की बात सुना। वहीं, यमुनोत्री धाम से लगे मां यमुना के मायके खरशालीगांव में स्थित मां यमुना मंदिर परिसर में मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिसमें स्थानीय लोगों के साथ साथ चारधाम यात्रा पर यमुनोत्री धाम आए श्रद्धालुओं ने भी मन की बात सुनी।  

विज्ञापन


Uttarakhand:  दूसरे साल भी अप्रैल में बिजली मांग का आंकड़ा चार करोड़ यूनिट पार, आपूर्ति की चुनौती बढ़ने के आसार
विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात केवल मन की बात ही नहीं है। यह जन जन की बात है। इससे लोगों का उत्साह बढ़ा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि तीन अक्तूबर 2014 को मन की बात कार्यक्रम शुरू हुआ था। आज इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रतिष्ठित व्यक्तियों, शीर्ष धर्माचार्यों व चर्चित हस्तियों के साथ ऐतिहासिक एवं व्यापक बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने यहां सुनी मन की बात

सीएम व मंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल मंडल में, रेखा आर्य सोमेश्वर के मच्खाली मंडल में, सौरभ बहुगुणा शक्तिफार्म में, गणेश जोशी कैंप ऑफिस में, सुबोध उनियाल मुनि की रेती में व प्रेमचंद अग्रवाल छिद्दरवाला क्षेत्र में।

सांसद
अजय भट्ट जसपुर में, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ऋषिकुल में, अजय टम्टा अल्मोड़ा ग्रामीण में, तीरथ सिंह रावत कोटद्वार में, माला राजलक्ष्मी शाह भटवाड़ी में, डॉ. कल्पना सैनी नारसन में।

अन्य बड़े नेता
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी शंकरपुर में, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी कोटद्वार में, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बालावाला में, महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष माणा गांव में, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार हरकी पौड़ी, महेंद्र पांडे, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी नैनीताल मंडल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत लामाचौड़, मदन कौशिक हर की पौड़ी व पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट भीमताल में।

स्कूल-कॉलेज खुले लेकिन अधिकतर में नहीं पहुंचे बच्चे

बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग की ओर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले 16501 सरकारी स्कूलों और 119 कॉलेजों को रविवार को खोलने का आदेश हुआ। आदेश में शिक्षकों और छात्रों को स्कूल पहुंचने के लिए कहा गया, लेकिन अधिकतर स्कूलों में शिक्षक तो आए पर बच्चे नहीं पहुंचे।

शिक्षकों के मुताबिक राजधानी के कुछ स्कूलों में मात्र 10 से 15 प्रतिशत बच्चे ही स्कूल आए जबकि राज्य के दूरदराज के स्कूलों में एक भी बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा। शिक्षक इसकी वजह देरी से आदेश मिलना बता रहे हैं। शिक्षकों का कहना है बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को खोलने का आदेश शनिवार की शाम मिला।

इस आदेश में कहा गया कि शिक्षक और बच्चे भी स्कूल पहुंचेंगे। आदेश देरी से मिलने से कुछ शिक्षकों को इसकी जानकारी मिली, लेकिन उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चमोली, देहरादून आदि के दूरदराज के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को रविवार को स्कूल आने की जानकारी नहीं मिली। यही वजह रही कि अधिकतर स्कूलों में बच्चे पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनने नहीं पहुंचे। इस संबंध में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी का कहना है कि समय पर स्कूलों को इस संबंध में सूचना दे दी गई थी।

छात्र-छात्राओं को स्कूल, काॅलेजों में बुलाने का आनन-फानन जारी हुआ आदेश

प्रदेश के सरकारी स्कूलों एवं काॅलेजों में पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए छात्र-छात्राओं को रविवार को छुट्टी के दिन स्कूल, काॅलेजों में बुलाने का आदेश आनन-फानन जारी किया गया है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से शनिवार 29 अप्रैल की दोपहर में यह आदेश जारी हुआ है जबकि उच्च शिक्षा विभाग में उप निदेशक डाॅ. ममता ड्यूंडी नैथानी की ओर से भी शनिवार शाम को इस संबंध में आदेश हुआ है।

शनिवार की शाम पांच बजे एडीएम की ओर से फोन कर बताया गया कि रविवार को काॅलेज खुलने हैं और पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए छात्रों और शिक्षकों को पहुंचना है। इन दिनों छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं। एक सप्ताह पहले इस संबंध में जानकारी मिलती तो कुछ छात्र काॅलेज पहुंचते।
- एएस उनियाल, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed