फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pm Narendra Modi kedarnath visit schedule change now he came on 6th November

पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे का शेड्यूल बदला, अब इस दिन आएंगे बाबा केदार के धाम

Mon, 29 Oct 2018 08:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Oct 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
Pm Narendra Modi kedarnath visit schedule change now he came on 6th November
narendra modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब छह नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करने आएंगे। राज्य सरकार के आग्रह पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने नौ नवंबर को प्रस्तावित दौरे की तारीख में बदलाव किया है। पीएम के दौरे के मद्देनजर व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्य सचिव के नेतृत्व में अफसरों की एक टीम आज केदारनाथ धाम जाएगी।

विज्ञापन


पहले केदारधाम के कपाट बंद होने के मौके पर पीएम मोदी को नौ नवंबर को केदारधाम आना था। इस बारे में पीएमओ से कार्यक्रम भी आ गया था। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से पीएमओ से तारीख बदलने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन


मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने पीएमओ से कहा कि दीपावली के पर्व की वजह से नौ नवंबर का कार्यक्रम कुछ पहले कर लिया जाए। पीएमओ से यह भी कहा गया कि नौ नवंबर की सुबह 8.20 बजे कपाट बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अगर मौसम खराब हुआ तो दिक्कत हो सकती है। पीएमओ ने राज्य सरकार के आग्रह पर अब पीएम मोदी का केदारधाम का दौरा छह नवंबर का तय किया है। 

इधर, पीएम के छह नवंबर के दौरे के मद्देनजर केदारधाम में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के साथ अफसरों की एक टीम आज रविवार को केदारधाम जाएगी।

इस टीम में प्रमुख सचिव (गृह) आनंदवर्द्धन, पर्यटन विभाग भी देख रहे (वित्त) सचिव अमित नेगी, गढ़वाल आयुक्त शैलेश बगौली, सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी समेत अन्य अफसर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed