फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra modi Foundation stone of three Model college in uttarakhand

पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दी दो मॉडल और एक व्यावसायिक शिक्षण संस्थान की सौगात

Mon, 04 Feb 2019 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 04 Feb 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra modi Foundation stone of three Model college in uttarakhand
लोगों को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के किच्छा और लालढांग में दो नए मॉडल डिग्री कालेज और पौड़ी के पैठानी में व्यवसायिक महाविद्यालय बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के दूसरे चरण में स्थापित होने वाले 70 नये मॉडल डिग्री कालेजों, 11 व्यवसायिक कालेजों, एक महिला विश्वविद्यालय तथा 60 से अधिक उद्यमिता व नवाचार से संबंधित उच्च शिक्षण संस्थाओं का रिमोट दबाकर शिलान्यास किया।

विज्ञापन


तीनों शैक्षणिक संस्थानों के लिए भूमि चयन के साथ बजट भी स्वीकृत हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य को मिले दो मॉडल डिग्री कालेजों एवं एक व्यवसायिक महाविद्यालय के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किच्छा, लालढांग एवं पैठाणी में मॉडल व व्यवसायिक कालेजों की स्थापना से उच्च शिक्षा की आधुनिक एवं तकनीकी दक्षता की पहुंच होगी। पैठाणी जैसे क्षेत्र में व्यवसायिक महाविद्यालय युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Narendra modi Foundation stone of three Model college in uttarakhand
उत्तराखंड में शिलान्यास करते पूर्व सीएम निशंक

पैठाणी में स्थापित होने वाले व्यवसायिक महाविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने धन सिंह रावत ने बताया कि किच्छा व लालढांग कालेजों के लिए केंद्र सरकार से 12.12 करोड़ और पैठाणी व्यावसायिक कॉलेज के लिए 26 करोड़ की राशि मंजूर की है।

पैठाणी कालेज में सिर्फ रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित होंगे। इन कॉलेजों के लिए भूमि चयन समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। लालढांग में स्थापित होने वाले मॉडल डिग्री कालेज के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक एवं विधायक यतीश्वरानंद, उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति दीप्ति रावत मौजूद रही।

किच्छा के खुरपिया फार्म में 13 एकड़ भूमि पर बनने वाले मॉडल डिग्री कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक राजेश शुक्ला मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed