फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra modi Brother prahlad modi told Muslims Also want ram mandir Construction

मुस्लिम भी चाहते हैं राम मंदिर बने, अब तो काम हो ही जाएगा: प्रह्लाद मोदी

Fri, 01 Nov 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Nov 2019 08:31 AM IST
सार

  • हरिद्वार पहुंचे प्रधानमंत्री के भाई का भाजपाइयों, मुस्लिम समाज ने किया स्वागत 
     

विज्ञापन
PM Narendra modi Brother prahlad modi told Muslims Also want ram mandir Construction
प्रह्लाद मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा कि मुस्लिम भी चाहते हैं कि राम मंदिर बने, इसलिए अब तो काम हो ही जाएगा। मोदी बृहस्पतिवार को हरिद्वार में थे। वह ऋषिकेश के एक आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे हैं।

विज्ञापन


दोपहर को हरिद्वार में ट्रेन से उतरने पर रेलवे स्टेशन से उन्हें डामकोठी लाया गया। यहां भाजपाइयों समेत मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने भी उनका स्वागत किया। यहां पत्रकारों में बातचीत में मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए पूरा देश एक परिवार की तरह है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में आकर वह आह्लादित हैं। प्रधानमंत्री की उपलब्धियों पर वह भी आम जन की तरह गर्व की अनुभूति करते हैं।

विज्ञापन

हिंदू, मुस्लिम में कोई भेद नहीं

मुस्लिम समाज के स्वागत से गदगद मोदी ने कहा कि उनकी नजर में हिंदू, मुस्लिम में कोई भेद नहीं। वह मानवता में विश्वास रखते हैं। इससे पूर्व राष्ट्रीय जनमंच अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तराखंड प्रभारी अश्वनी मुद्गल की अगुवाई में उनका स्वागत हुआ।

इस दौरान भाजपा नेता नरेश शर्मा, सपा नेता काजी चांद, सलमानी समाज के प्रदेश अध्यक्ष नाजिम सलमानी, कारी शमशाद अहमद, नईम मलिक, ओवैस सिद्दीकी, कारी शेर अली, राज मलिक, मोहसिन, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed