फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi will reach Mukhba-Harsil tomorrow more than seven thousand police officers deployed

Uttarakhand: कल मुखबा और हर्षिल पहुंचेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा में सात हजार से ज्यादा पुलिस फोर्स रहेगी तैनात

Wed, 05 Mar 2025 08:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Mar 2025 08:47 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर डीजीपी दीपम सेठ ने मुखबा-हर्षिल में वीवीआईपी रूट का निरीक्षण कर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए।

विज्ञापन
PM Modi will reach Mukhba-Harsil tomorrow more than seven thousand police officers deployed
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केंद्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियों को छोड़कर जिला व पुलिस प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की है। पीएम मोदी की सुरक्षा में हर्षिल-मुखबा में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित सात आईपीएस, पांच एडिशनल एसपी व 16 सीओ तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त तीन कंपनी पीएसी सहित करीब सात हजार पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनाती रहेगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर डीजीपी दीपम सेठ ने मुखबा-हर्षिल में वीवीआईपी रूट का निरीक्षण कर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। पीएम का बृहस्पतिवार को हर्षिल- मुखबा में भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ में मुखबा-हर्षिल सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के साथ ही वीवीआईपी रूट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीजीपी ने सुरक्षा में नियुक्त पुलिस अधिकारियों, ड्यूटी प्रभारियों, पुलिस बल, बैरिकेडिंग, रूफटॉप ड्यूटी व अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के लिए सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi: पीएम मोदी का कार्यक्रम तय, पहले मुखबा में करेंगे पूजा, फिर हर्षिल का दीदार, पहनेंगे खास परिधान

शीतकालीन प्रवास स्थल के दर्शन के लिए बहुत उत्सुक हूं : मोदी
गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में दर्शन के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने एक्स पर अपनी इस उत्सुकता को साझा किया है।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि मुखबा में पतित पावनी मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल के दर्शन को लेकर मैं बहुत-बहुत उत्सुक हूं। यह पावन स्थल अपने आध्यात्मिक महात्मय और अद्भुत सौंदर्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं, यह विरासत भी और विकास भी के हमारे संकल्प का एक अनुपम उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि मुझे प्रसन्नता है कि देवभूमि उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने का एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है।

इससे जहां धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिल रहा है, वहीं होम स्टे सहित कई स्थानीय व्यवसायों को भी फलने-फूलने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। पीएम की इस पोस्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि प्रधानमंत्री का प्रदेशवासियों की ओर से मुखबा में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में देवभूमि के धार्मिक स्थल का पुनर्विकास हो रहा है। शीतकालीन यात्रा के माध्यम से हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश की आर्थिकी सशक्त करने के लिए सतत क्रियाशील है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed