फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi will come to Uttarakhand on a Chardham Sheetkalin Yatra CM Dhami had invited him

Uttarakhand: चारधाम शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, सीएम धामी ने किया था आमंत्रित

Tue, 07 Jan 2025 09:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Jan 2025 09:55 PM IST
सार

सीएम ने कहा, इस बार शीतकालीन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, जिससे राज्य के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल रहा है।  

विज्ञापन
PM Modi will come to Uttarakhand on a Chardham Sheetkalin Yatra CM Dhami had invited him
पीएम मोदी से मिले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम से शीतकालीन प्रवास के लिए आमंत्रित किया था। प्रधानमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और सहमति जताई।

विज्ञापन


सीएम ने पीएम को शीतकालीन यात्रा के महत्व और इसे लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह के बारे में भी जानकारी दी। कहा, इस बार शीतकालीन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, जिससे राज्य के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल रहा है।  

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के बारे में दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 38वें राष्ट्रीय खेल, राज्य के विकास और शीतकालीन यात्रा समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से पूछा, राष्ट्रीय खेलों की तैयारी कैसी चल रही है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों से युवाओं को मिलने वाले लाभ के बारे में चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में की केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात, इन बिंदुओं पर की चर्चा

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की। बताया, मुलाकात के दौरान राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई और प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed