फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi visit kedarnath dham in 2017

केदार बाबा से आशीर्वाद लेने के बाद जनता के बीच PM मोदी ने लिया 'मिशन 2022' का संकल्प

Sat, 21 Oct 2017 09:01 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Oct 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
pm modi visit kedarnath dham in 2017
pm modi in kedarnath dham

गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां बाबा केदार की पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद भक्तों को 'जय-जय केदार' के आह्वान के साथ संबोधित किया। गढ़वाली भाषा में सभी आभार प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री ने अपना भाषण शुरू किया और लोगों को नए वर्ष की शुभकामना दी। गढ़वाली में पीएम मोदी ने कहा कि मेरू सादर नमस्कार। सबहू कू आशीर्वाद। सब पर केदार बाबा का आशीर्वाद बण्यू रहे।  इस दौरान उन्होंने केदार बाबा से आशीर्वाद लेने के बाद जनता के बीच 'मिशन 2022' का संकल्प लिया।

विज्ञापन


मोदी बोले- एक फिर बाबा ने मुझे बुलाया है। यहां मुझे जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष बिताने का मौका मिला था, लेकिन बाबा ने मुझे देश के सवा करोड़ लोगों की सेवा करने के लिए यहां से वापस भेज दिया। यही बाबा केदार की सच्ची सेवा है। एक बार फिर यहां से नई ऊर्जा प्राप्त करके, पूर्ण पवित्र मन से और हिंदुस्तान को दुनिया की ऊंचाई पर पहुंचाने के संकल्प से देश को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करेंगे। पीएम मोदी ने बाबा केदार के धाम से मिशन 2022 का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


कहा कि आपदा 2013 के वक्त जब सबको यह खबर मिली कि मोदी केदारनाथ के पुर्ननिर्माण की जिम्मेदारी ले रहा है। तो दिल्ली में कोहराम मच गया। आनन फानन में राज्य सरकार को घोषणा करनी पड़ी कि हमें गुजरात सरकार की मदद की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समय सीमा में केदारनाथ का पुनर्निर्माण किया गया है। धाम के साथ ही यहां के  पुरोहितों की जरूरतों को केंद्रबिंदु बनाकर पुनर्निर्माण की प्लानिंग की गई। सभी बातों का ध्यान में रखते हुए विकास का खाका तैयार किया गया। पुरोहित को रहने के लिए थ्री इन वन रूम मिलेंगे। 24 घंटे बिजली पानी होगा। स्वच्छता की प्रबंध होगा। सड़कें चौड़ी की जाएंगी। मंदाकिनी के घाट को भी व्यवस्थित किया जाएगा। जाकि लोग नदी की सुंदरता को देख सकें। आज यहां से पांच परियोजनाओं का शिलान्यास हो रहा है। मंदाकिनी और सरस्वती संगम पर घाट बनेगा। 

देश की सरकार और जनता, संस्थाएं, उद्योगपति, व्यापारी अगर मदद के लिए आगे आएंगे तो वैसा ही पुनर्निर्माण होगा जैसा हम चाहते हैं। मैं सभी का मदद के लिए आह्वान करता हूं। हिमालय की गोद में एडवेंचर, जल स्रोतों, जड़ीबूटी की अपार संपदा है। घर-घर में लोगों को जड़ी का ज्ञान है। मोदी ने कहा कि पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। खुले में शौच से मुक्त राज्य बनने के लिए इसे मिशन के तहत चलाना होगा।

संबोधन के अंत में उत्तराखंड सरकार का आभार प्रकट करने के साथ ही कहा कि एक बार फिर केदारधाम भव्य बनेगा। आज सरकार ऐसा काम कर रही है जो सवा सौ करोड़ की जनता के लिए हो रहा है। भोले बाबा को याद कर के जय-जय बाबा भोले के उद्घोष के साथ मोदी ने अपना भाषण समाप्त किया। बताया जा रहा है इसके बाद पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विशेष विमान से देहरादन स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे

pm modi visit kedarnath dham in 2017
pm modi in kedarnath dham
इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा ​कि पीएम मोदी का आभार प्रकट करता हूं कि छह माह में वह दूसरी बार बाबा केदार के दर पर आए। यह ऐतिहासिक कदम है। इसके सा​थ ही राज्यपाल केके पॉल ने भी पीएम मोदी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सीमा पर जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। यह उत्तराखंड के ​लिए गर्व की बात है।

इससे पहले बुधवार सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर प्रधानमंत्री ने मंदिर में प्रवेश किया और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव की पूजा में लीन हो गए। इसके बाद भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। 11 बजे मोदी जनसभा स्थल पर पहुंचे और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। सीएम रावत ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मंच पर पीएम मोदी का स्वागत किया। 

पूजा के बाद 10 बजकर 40 मिनट पर पूजा संपन्न होने के बाद पीएम मोदी मंदिर के गर्भगृह से बाहर आ गए। मंदिर परिसर में आने से पूर्व मोदी ने धाम में मौजूद करीब एक हजार लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे बातचीत की।  बाहर आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर के आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। जिसके बाद उन्होंने उस भीम शिला के दर्शन ​किए, जिसने केदारनाथ मंदिर को तबाही से बचाया था।

पीएम मोदी के साथ राज्यपाल केके पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट भी मौजूद हैं। इससे पूर्व सुबह करीब 8.55 बजे पीएम मोदी सेना के विशेष विमान से देहरादून स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रदेश के राज्यपाल डॉ केके पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ को रवाना हुए। सुबह करीब पौने दस बजे उनका हेलीकॉप्टर केदारनाथ पहुंच गया। हेलीपैड से वह एटीवी वाहन से मंदिर तक पहुंचे।


इसके बाद उन्होंने पूजा के लिए मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान मंदिर के पुरोहित ने पारंपरिक तरीके से पीएम मोदी का स्वागत किया। मोदी निर्माण कार्यों की जायजा लेने के साथ ही उनका लोकार्पण व शिलान्यस भी करेंगे। 

बिना पास के प्रवेश पर रोक

pm modi visit kedarnath dham in 2017
केदारनाथ - फोटो : SELF
​प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए 6 आईपीएस आफिसर के अलावा 12 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 100 सब इंस्पेक्टर और 268 कांस्टेबल और 50 पीएससी जवान तैनात किए गए हैं।

 

पीएम के दौरे को लेकर बुधवार को सभी पुलिस अधिकारियों ने केदारपुरी का निरीक्षण किया। इधर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिना पास के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। धाम में मौजूद यात्रियों व तीर्थ पुरोहितों को भी पास जारी कर दिए गए हैं।
 

बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रात: 9 बजे से कार्यक्रम समापन तक आम श्रद्धालुओं दर्शन नहीं कर पाएंगे। साथ ही मंदिर से करीब 100 मीटर पहले बैरिकेटिंग पर ही लोगों को रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed