फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Visit in Dehradun News Update: Congress Comment on Pm Modi and Bjp

उत्तराखंड: हरीश रावत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- डबल इंजन की सरकार सिर्फ बदलती रही 'इंजन'

Sat, 04 Dec 2021 08:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Dec 2021 08:35 PM IST
सार

 हरीश रावत ने कहा कि पीएम ने ऐसी कई योजनाओं का शिलान्यास किया जो कांग्रेस के कार्यकाल की स्वीकृत थीं।

विज्ञापन
PM Modi Visit in Dehradun News Update:  Congress Comment on Pm Modi and Bjp
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

‘प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की जनता को निराश किया है। अपने दौरे में उन्होंने जुमले अधिक सुनाए , कुछ नया नहीं किया। डबल इंजन वाली सरकार बार-बार इंजन बदलती रही लेकिन जनता को कभी नहीं बताया गया कि इंजन क्यों बदले गए । मोदी ने भी अपने दौरों में कभी नहीं बताया कि ऐसा क्यों करना पड़ा।‘ यह बात  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कैंपटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद पहले मुख्यमंत्री सत्र के बीच में क्यों बदला, इस बात को भाजपा के कोई भी नेता आज तक नहीं बता पाया।  हरीश रावत ने कहा कि पीएम ने ऐसी कई योजनाओं का शिलान्यास किया जो कांग्रेस के कार्यकाल की स्वीकृत थीं। जिस ऑल वेदर रोड की बात मोदी करते है,  मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि इस नाम का कोई प्रोजेक्ट है ही नहीं, अगर है तो कागज दिखा दें, कागज में होंगे तो मै माफी मांगने को तैयार हूं।
विज्ञापन


चुनाव 2022: उत्तराखंड को 18 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले- अब यहां बह रही विकास की गंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह चार धाम यात्रा सुधार मार्ग योजना है जिसे इन्होंने ऑल वेदर रोड का नाम दिया है। कर्ण प्रयाग रेलवे लाइन का शिलान्यास राष्ट्रीय प्रोजेक्ट के नाम से सोनिया गांधी ने किया। इसका शिलापट गौचर में आज भी है। 2011 - 12 से लेकर 2014 तक के बजट में इसका प्राविधान था। हां, लेकिन इतना जरूर है कि अधिक काम भाजपा के कार्यकाल में हुआ है । जो काम हुआ उसके लिए हम इनकार नही करते लेकिन इस योजना की सोच कांग्रेस की थी। 
भाजपा में नहीं जाएंगे किशोर
किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चा पर हरदा ने कहा कि वह मेरा छोटा भाई है, वह भाजपा में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि किशोर उपाध्याय उनसे नाराज नहीं है। नाराज होंगे भी तो वे उनको मना लेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा में भगदड़ मची है। हरक सिंह रावत के बारे में कहा कि अगर वे अपनी गलती या कसूर कबूल कर लेंगे तो वे पार्टी में शामिल कर लिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि पार्टी बहुत जल्द अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। 

वोटों की खेती की गुड़ाई करने आए थे मोदी- गोदियाल 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मोदी का उत्तराखंड दौरा प्रधानमंत्री के रूप में कम और भाजपा नेता के रूप में ज्यादा था। उन्होंने कहा कि वे विकास के मुद्दे को लेकर नहीं बल्कि वोटों की खेती की गुड़ाई करने आए थे। उन्होंने कहा कि जिस चारधाम योजना व रेल लाइन निर्माण को मोदी अपनी योजना बता रहे हैं, वे दोनों योजनाएं केंद्र में कांग्रेस सरकार के दौरान की हैं।

शनिवार को जीएमवीएन में आयोजित पत्रकार वार्ता में गोदियाल ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना को कांग्रेस की मनमोहन सरकार में वित्त की मंजूरी मिल गई थी। चारधाम प्रोजेक्ट भी मनमोहन सरकार की देन है। मोदी सरकार ने 2014 से 2016 तक इसे ठंडे बस्ते में रखा और उसके बाद इसे ऑलवेदर रोड का नाम व बजट बढ़ाकर इसमें बदलाव किया। कहा मोदी ने उत्तराखंड दौरे पर आकर जनता व बेरोजगारों को मायूस किया।

उन्होंने पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी की बात कही है लेकिन यह केवल एक जुमला है। चार साल नौ महीने बाद उन्हें पहाड़ के पानी और जवानी की याद आई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे से उत्तराखंड का क्या फायदा होगा, क्योंकि इसका 99 प्रतिशत हिस्सा यूपी में हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि दो शब्द गढ़वाली में बोलकर वोट नहीं पाए जा सकते। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में जो कुछ कार्य हुआ है वह कांग्रेस सरकार के हैं।

भाजपा का इस पर कोई हक नहीं बनता है। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके बेट पर हुए हमले की भी कड़ी निंदा की। कहा इस मामले को लेकर वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ रविवार को सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, पीसीसी वीरेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप तिवाड़ी, उम्मेद सिंह मेहरा, लाल सिंह नेगी, संजय कुमार, भगत डागर व कमल रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed