फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Uttarkashi Visit Preparations fast Program to Be Telecast Live on Doordarshan

PM Modi Uttarkashi Visit: पीएम के मुखबा दौरे की तैयारियां तेज, दूरदर्शन पर होगा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

Tue, 18 Feb 2025 07:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Feb 2025 07:33 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीतकालीन यात्रा का संदेश देने 27 फरवरी को उत्तरकाशी जिले के हर्षिल-मुखबा आएंगे। मुखबा गंगोत्री धाम का शीतकालीन स्थल है। सरकार ने पीएम के दौरे को लेकर तैयारी तेज कर दी है।

विज्ञापन
PM Modi Uttarkashi Visit Preparations fast Program to Be Telecast Live on Doordarshan
पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का अधिकारियों ने जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखबा दौरे के दौरान गंगा मंदिर के दर्शन-पूजन और हर्षिल में प्रस्तावित कार्यक्रम को दूरदर्शन के माध्यम से लाइव दिखाया जाएगा। इसके लिए शासन के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण संबंधित मीडियाकर्मियों से बातचीत कर इसकी रूपरेखा तैयार की। इससे पूरा देश इस कार्यक्रम को देख पाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को सचिव मुख्यमंत्री गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय के साथ सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, आईजी गढ़वाल मंडल राजीव स्वरूप ने मुखबा और हर्षिल में पीएम दौरे की तैयारियों को स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट औश्र एसपी सरिता डोभाल से सभी व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली।
विज्ञापन


Uttarakhand Snowfall:  बदरीनाथ में जमीं छह इंच तक ताजी बर्फ, टीम का दौरा हुआ रद्द, मौसम बदलने से कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi Uttarkashi Visit Preparations fast Program to Be Telecast Live on Doordarshan

इस मौके पर विनय शंकर पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत से लेकर प्रस्थान तक के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के लिए सभी प्रबंध तय प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही महत्वपूर्ण आयोजन में इस क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं और पर्यटन को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम भी शामिल किए जाएं।

वहीं, उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों और शिल्प कला पर आधारित प्रदर्शनी के ले-आउट प्लान और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। वहीं, सचिव विनोद कुमार सुमन ने कार्यक्रम के दौरान ब्लूबुक में निर्धारित व्यवस्थाओं के तहत काम करने के निर्देश दिए। 

उधर, हर्षिल स्थित कार्यक्रम स्थल पर अधिक लोगों को व्यवस्थित करने के लिए सिटिंग प्लान में बदलाव करने के निर्देश दिए। कहा कि जर्मन हैंगर का आकार बढ़ाया जाए। साथ ही आईजी राजीव स्वरूप ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था, मूवमेंट एवं यातायात प्लान, पार्किंग व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर्षिल स्थित कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश व निकास की उचित व्यवस्थाएं रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed